राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। एक लंबे इंतजार के बाद अब 16 जुलाई को बिग बॉस 14 फेम सिंगर राहुल वैद्य अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार से शादी करने जा रहे हैं। कपल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी हैं । अब जब शादी में कुछ ही दिन बचे हैं और साथ ही परिवार ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं जिसकी एक झलक राहुल ने सोशल मीडिया पर शेयर करी है। शादी की तैयारियों का यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से परिवार का एक बूमरैंग स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त डांस की प्रैक्टिस करते नज़र आ रहे हैं। ये मस्ती भरा वीडियो शेयर करते हुए राहुल ने लिखा, "आखिरकार ये हो रहा है।" बता दें, फैंस दोनों की शादी को लेकर इतना उत्साहित हैं कि उन्होंने इनकी कपल की शादी को "द दिशुल वेडिंग" का नाम दे दिया है।
राहुल के अलावा श्रेयस पुरानिक ने भी राहुल और दिशा का एक मजेदार वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सांझा किया है। जिसमें सभी दोस्त उन्हें चियर करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ दोस्त राहुल के घर में दिशा को देखकर भाभीजी घर पर हैं कहते हुए उन्हें टीज भी कर रहे हैं जिसे सुनकर होने वाली दुल्हन शर्माती हुई नजर आई।
दिशा परमार का अपनी शादी को लेकर कहना है कि, "एक आदर्श शादी समारोह के लिए मेरा यही मानना है कि यह बेहद निजी मामला है। विवाह दो लोगों और उनके संबंधित परिवारों का एक मिलन है, जिसमें उनके प्रियजनों की मौजूदगी होती है। मैंने हमेशा एक साधारण शादी समारोह की ही इच्छा की है। मुझे खुशी है कि हम ठीक इसी तरह से आगे बढ़ रहे हैं।"
आपको बता दें कि राहुल वैद्य ने रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 में सबके सामने दिशा परमार को प्रपोज किया था औरइतना ही नहीं कुछ रिपोर्ट्स का मानना था कि शो में जाने से पहले ही राहुल और दिशा रिलेशन में थे और सिंगर ने बस पब्लिसिटी के लिए उन्हें नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज किया था। राहुल 16 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ सात फेरे लेंगे
वर्कफ्रंट की बात करें तो राहुल ने हाल ही में अपना एक गाना "अली" रिलीज किया है। इस गाने को उन्होंने "बिग बॉस" के घर में रहते हुए तैयार किया था। वह अभी कुछ दिन पहले ही "खतरों के खिलाड़ी" सीजन 11 की शूटिंग खत्म करके वापस लौटे हैं। दिशा एक अभिनेत्री के साथ-साथ मॉडल हैं। उन्होंने सीरियल "प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा" और "वो अपना सा" में काम किया है।



Comments
Post a Comment