एक्टर पर्ल वी पुरी केस: भारी बहस के बाद निया शर्मा और देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक दूसरे से मांगी माफ़ी
एक्टर पर्ल वी पुरी को रेप और छेड़छाड़ के आरोप में 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में रखा गया है। पर्ल वी पुरी पर लगे इन गंभीर आरोपों को कई टीवी सेलेब्स झूठा भी बता रहे हैं। वहीं कुछ एक्टर इनका सपोर्ट भी कर रहे हैं। इस दौरान कुछ सेलेब्स पीड़िता के प्रति सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर हाल ही में एक्ट्रेस निया शर्मा और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच तीखी बहस हो गई। सोशल मीडिया पर हुई इस लड़ाई में दोनों एक्ट्रेसेस ने काफी कुछ बोल दिया था। लेकिन अब इस पर माफी भी मांग ली है। जी हां, निया शर्मा और देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक दूसरे से माफी मांगते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है।
यह है पूरा मामला
बता दें, पर्ल वी पुरी को शुक्रवार की देर शाम ही रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए एकता कपूर, अनीता हसनंदानी, निया शर्मा, क्रिस्टल डिसूजा और करिश्मा तन्ना जैसे कई सेलेब ने उनका समर्थन किया था। इसके बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने पर्ल का सपोर्ट करने वाले सेलेब्स पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'गोपी बहू' का ट्वीट देखकर निया शर्मा ने भी पलटवार किया और दोनों के बीच यहां से कैटफाइट शुरू हो गई।जिस दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'आपके सोशल मीडिया हैंडल्स से वो नहीं बचने वाला है। मगर कर्मा उन सभी को सबक देगा जो उस सात साल की बच्ची के लिए संवेदनशील नहीं हो पा रहे हैं। तुम लोग कैसे हो यार? धरने पर बैठो, भूख हड़ताल करो और दिखाओ अपना समर्थन। ये क्या गंदगी मचा रखी है, यहां गंदगी मत फैलाओ।'
नहीं रोक पाईं खुद को निया शर्मा
देवोलीना का ट्वीट देखकर निया रखुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने एक्ट्रेस पर पलटवार करते हुए लिख दिया कि, 'दीदी को कोई बता दो कि धरना और कैंडिल मार्च नहीं कर सकते क्योंकि महामारी है अभी भी। इसके अलावा दीदी को नृत्य का अभ्यास करने की बहुत जरूरत है क्योंकि वो बहुत ही खराब डांस रील्स बनाती हैं और वो इस गलतफहमी में हैं कि वो बहुत कमाल का डांस कर रही हैं।'
इसके बाद देवोलीना भी अपने आप को रोक नहीं पाईं उन्होंने भी निया को भी जवाब दे डाला। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा था, 'कृप्या छोटी को कोई ये बता दो कि सिर्फ फैशन कौशल दिखाने से कोई अच्छा इंसान नहीं बनता है। उसके लिए अच्छी सोच और अच्छे दिल की जरूरत होती है, जिसकी कमी मुझे दिख रही है। मैं अच्छी रील्स बना रही हूं या नहीं इसका फैसला मेरे फैंस को करने दो। यहां पर भी जज बनने के बजाय अपने फोटोशूट पर ध्यान रखो।'
दोनों ने एक दुसरे से मांगी माफ़ी
इसी तरह दोनों में खूब बहसबाज़ी हुई और फिर देवोलीना भट्टाचार्जी और निया शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर एक दुसरे से माफी मांग ली है। निया शर्मा ने लिखा, 'मेरी मां, भाई और रवि ने मुझसे कहा कि मैं सही नहीं थी। तीन करीबी लोग कभी गलत नहीं हो सकते। देवोलीना मैं आपसे माफी मांगती हूं। मैंने अपनी सीमा पार की और पर्सनल हो गई। वो गुस्से में हुआ, आशा करती हूं आप भूल जाएंगी और मुझे माफ़ कर देंगी।' निया की स्टोरी शेयर करते हुए देवोलीना लिखती हैं, 'कोई बात नहीं निया। मुझे भी माफ कर दो अगर मैंने आपको दुख पहुंचाया हो। मेरा ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था। मां, भाई और रवि को मेरा प्यार देना। सेफ रहो और ख्याल रखो।'
Read Also:- Nusrat Jahan ने इंस्टाग्राम


Comments
Post a Comment