Nusrat Jahan ने इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर पति से अलग होने का दिया कन्फर्मेशन

 



शादी मान्य नहीं इसलिए तलाख का कोई सवाल नहीं, Nusrat Jahan ने इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर पति से अलग होने का दिया कन्फर्मेशन 

खूबसूरती से शुमार, तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां अपने पति निखिल जैन से अलग होने का मन बना चुकी हैं और लगातार इसके चलते खबरों में छाई हुई हैं। इस बात का confirmation नुसरत ने अपने एक बयान के ज़रिए जारी किया है और साथ ही निखिल से अलग रहने वाली बात का भी खुलासा कर दिया है और उनपर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इतना ही नहीं नुसरत ने अब अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट से अपनी शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। 

साल 2019 की सबसे चर्चित शादी थी

बता दें, नुसरत जहां और बिजनसमैन निखिल जैन की शादी साल 2019 की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं। नुसरत और निखिल जैन ने तुर्की में शादी की थी जिसकी सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उन्होंने डिलीट कर दी हैं। जिसके बाद बुधवार को नुसरत ने एक बयान जारी कर अपनी शादी को ही अवैध करार दिया है। इतना ही नहीं बल्कि, दोनों करीब 6 महीने से एक दूसरे से अलग भी रह रहे हैं।

हाल ही में नुसरत ने अपनी एक फोटो शेयर की ही, जिसपर उन्होंने लिखा है की, 'मैं उस औरत को याद नहीं करना चाहती। जो अपना मुंह बंद रखती थी। मैं ऐसे ही खुश हूं।' हाल ही में नुसरत जहां के प्रेग्नेंसी की खबरें भी सबके सामने आईं थीं, जिसपर निखिल ने कहा था कि उन्हें नुसरत के गर्भवती होने की कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वो बच्चा उनका नहीं है। जिसपर नुसरत जहां ने कहा है कि निखिल जैन संग उनकी शादी मान्य नहीं है। इसलिए तलाक लेने का भी सवाल ही नहीं उठता।

इसी के चलते नुसरत ने एक बयान में कहा है, 'एक विदेशी भूमि पर होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार हमारी शादी अमान्य है। इसके अलावा, क्योंकि ये शादी दो धर्मों के लोगों के बीच में हुई थी, इसलिए इसे भारत में इसे वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस वजह से  तलाक का सवाल ही नहीं उठता। देखा जाए तो, कानूनी तौर पर यह शादी वैलिड नहीं है बल्कि एक लिव-इन रिलेशनशिप है।' इसके अलावा नुसरत ने निखिल पर पैसों के हेरफेर का भी आरोप लगाया है। नुसरत ने कहा कि निखिल ने उनकी जानकारी के बिना ही उनके अकाउंट से पैसे निकाले हैं। नुसरत ने यह भी कहा है की, खुद को रईस बताकर रात के किसी भी समय गैर-कानूनी रूप से उसने मेरे बैंक अकाउंट्स से पैसे लिए। बल्कि हम दोनों के अलग होने के बाद भी उनकी ये हरकत जारी है।

नुसरत ने इसके आगे कहा है कि, 'हम बहुत पहले ही अलग हो चुके थे, बस मैं अपनी प्राइवेट लाइफ को अपने तक ही सीमित रखना चाहती थी। जो कुछ भी मेरा था अभी भी उसके पास है। मुझे यह बताने में दुख हो रहा है कि मेरे पुश्तैनी गहने जो मेरे परिवार वालों ने मुझे तोहफे में दिए थे, वो सब निखिल के पास हैं।' आपको बता दें कि 19 जून 2019 को नुसरत जहां और निखिल जैन शादी के बंधन में बंधे थे। उससे पहले दोनों ने एक दूसरे को काफी टाइम तक डेट भी किया था। शादी की सभी रस्में तुर्की में हुईं जहां परिवार और दोस्त ही मौजूद थे। जिसके बाद दोनों ने कोलकाता में एक रिसेप्शन का आयोजन भी किया था। इस रिसेप्शन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची थीं।

Read Also:- एक्टर पर्ल वी पुरी केस


Comments