श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने कहा, वो रात कयामत की रात थी
श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने हाल ही में शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था। जिस पर उन्होंने सीसीटीवी वीडियो की कॉन्ट्रोवर्सी पर अपडेट दिया था। यह वीडियो तब आया था, जब श्वेता तिवारी ने वीडियो शेयर किया था जिसमें अभिनव को उनके बेटे रेयांश को खींचते हुए दिखाया गया था। श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली अपने रिश्ते को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों एक दूसरे की वीडियो शेयर करते हुए सबके सामने अपना पक्ष रखते हैं।
हाल ही में श्वेता तिवारी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अभिनव कोहली ने अपने बेटे रियांश को पार्क में तिवारी के हाथ से खींचते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर हाल ही में अभिनव कोहली ने जवाब दिया था। वीडियो में उस दिन की घटना क्रम नजर आ रही थी। इस वीडियो पर हाल ही शुक्रवार को अभिनव कोहली ने एक नया वीडियो जारी किया है।
अभिनव कोहली ने वीडियो शुरू होने से पहले बताया है कि लोग उनसे सवाल पूछ रहे हैं की उन्हें उनका बेटा मिला या नही? इस पर अभिनव कोहली ने जवाब देते हुए कहा है कि उन्हें लगता है इस बारे में सभी को पता होना चाहिए। अभिनव कोहली ने यह जानकारी भी दी है कि कोर्ट में उनका मामला चल रहा है और उनकी 3 जून को कोर्ट में सुनवाई थी। इस सुनवाई पर ना तो श्वेता तिवारी का वकील और ना ही उनके परिवार से कोई व्यक्ति आया। नहीं यह भी कहा कि कई डेट के बाद शायद कोर्ट उनके केस का फैसला सोमवार को सुनाएगा। अभिनव कोहली का कहना है कि शायद मेरे बेटे को उसके पापा से मिलने का मौका लग जाए।
अभिनव कोहली ने उन पर लगे आरोप महिला आयोग द्वारा लिए गए एक्शन पर भी प्रतिक्रिया जारी की है। इसके बाद अभिनव कोहली ने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे उनका समर्थन कर रहे हैं। अभिनव कोहली ने आरोप लगाया है कि श्वेता तिवारी ने उनके बेटे को होटल रूम में छोड़ दिया है और वह खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका चली गई है। इसका जवाब देते हुए श्वेता तिवारी ने पलटवार अपना पक्ष रखा उन्होंने बताया कि अभिनव कोहली ने उनसे उनका बेटा छीनने का प्रयास किया था। श्वेता तिवारी ने उसके बाद इस वीडियो को डिलीट कर दिया था।
श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली की शादी 2013 में हुई थी। अभिनव कोहली से पहले श्वेता तिवारी की शादी राजा चौधरी से हुई थी।शादी के 9 साल बाद 2007 में उनका तलाक हो गया था।श्वेता तिवारी की एक बेटी भी है जिसका नाम पलक तिवारी है।
Written By :- Deepshikha
Read Also:- SUNFLOWER REVIEW



Comments
Post a Comment