भारत के दिग्गज एथलीट खिलाड़ी मिल्खा सिंह का 18 जून की रात को 91 की उम्र में निधन हो गया। मिल्खा सिंह ने 19 मई को कोरोना टेस्ट कराया था। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली और इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन कुछ समय बाद हालत सुधरने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। लेकिन 4 जून को उनकी हालत फिर से कभी हो गई और उन्हें चंडीगढ के PGI अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आपको हम जानकारी के लिए बता देती हैं कि मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गई थी और उनका निधन भी अभी पिछले रविवार को चंडीगढ़ में हुआ है।
निर्मल कौर भी भारतीय वॉलीबॉल की पूर्व कप्तान रह चुकी है और उन्होंने भी कई पुरस्कार भारत को दिलवाए हैं। वह खुद भी एथलीट रह चुकी हैं । 85 की उम्र में निर्मल कौर ने अपनी जिंदगी को अलविदा कह दिया। अगर बात करें मिल्खा सिंह की तो पत्नी खोने का दर्द और कोरोना से उनकी हालात भी बहुत ही गंभीर हो गई थी जिसके चलते उन्हें अपने प्राण त्याग ने पढ़े।
फ्लाइंग सिंह तीन बार ओलंपिक जीत चुके हैं, उनका नाम मिल्खा सिंह पाकिस्तान के क्रूर शासक अयूब खान ने 1960 में रखा था दरअसल उनका यह नाम रखने का कारण मिल्खा का एथलीट अब्दुल खालिक को रेस में हराना था। पाकिस्तानी शासक अयूब खान मिल्खा सिंह से बहुत ही ज्यादा प्रभावित हुए तभी उन्होंने उनको एक नए नाम से पहचान दी।
मिल्खा सिंह पर फिल्म भी बन चुकी है जिस के डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा थे फिल्म का नाम भाग मिल्खा भाग है। इस फिल्म में मिल्खा का बचपन से सफलता तक का दर्द भरा सफर दिखाया गया है जिसमें उनके जीवन की संपूर्ण कहानी देखने को मिल जाती है कि किस तरह मिल्खा सिंह ने मेहनत करके ओलंपिक बने। मिल्खा सिंह के परिवार में अब उनका एक बेटा और तीन बेटियां हैं।
मिल्खा को कोरोना ने इस तरह जकड़ लिया था की उनकी हालात बेहद गंभीर हो गई थी उनका ऑक्सीजन स्तर भी कम हो रहा था बुखार भी तेज था यह सभी जानकारी सूत्रों के द्वारा मिली थी और अभी कुछ समय पहले ही सूत्रों से यह भी पता चला था कि उनकी पत्नी का 13 जून को निधन हो गया है इस दुखद और मुश्किल घड़ी से भी दिग्गज खिलाड़ी की हालात और ज्यादा बिगड़ गई थी।
और 18 जून को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में मिल्खा सिंह ने अपनी आखिरी सांस ली और पूरी दुनिया की आंखें नम कर भी अब सभी ट्वीट कर रहे हैं कि मिल्खा सिंह की आत्मा को शांति मिले, भारतीयों के लिए मिल्खा सिंह का खोना एक बहुत ही दुखदायक बात है।
सभी भारतीय ट्वीट कर रहे हैं मिल्खा सिंह की आत्मा को शांति मिले भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दे और उनकी परिवार को यह दुख सहन करने का बल दे। भारत ने एक हीरा खो दिया है, शायद फिर ही कोई मिल्खा सिंह जैसा दिग्गज खिलाड़ी बन पाए। हम भी फ्लाइंग सिंह के लिए प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को मिले।
More Read it :- प्रियंका चोपड़ा करेंगी विक्टोरिया सीक्रेट के लिए रैंप वॉक
40 के दशक की Beauty Queen थीं नसीम बनो | (filmykhabritv.blogspot.com)




Comments
Post a Comment