पिता के प्रति आभार जताने के लिए हर साल एक खास मौका होता है. वैसे तो आभार का कोई समय, पल तय नहीं किया जा सकता है.

 

Father
एक पिता के समर्पण, त्याग,  बलिदान को याद करके उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हम हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाते  है। पिता, हमारी जिंदगी में एक ऐसे खास शख्स हैं, पिता का होना ही हमारे जीवन में बहुत बड़ी बात होती है। उनके दिखाए मार्गदर्शन से बच्चे हमेशा सही राह पर चलते हैं, पिता की सिखाई बातो से जीवन जीना बहुत सरल हो जा जाता है, पिता अपने बच्चों की हर इच्छाओं और सपनो को पूरा करने के लिए  खुद के सपनों का गला घोट लेते हैं, लेकिन किसी भी कीमत पर वो अपने बच्चों को निराश नहीं होने देते हैं।

कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जिनके पिता ही मां की जिम्मेदारियां भी निभाते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी ऐसी कई सितारे है , जो सिंगल फादर होकर भी  एक मां की जिम्मेदारी बहुत अचे से निभा रहे हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही सिताओ के बारे में बता रहे हैं जो एक मां और पिता दोनों की जिम्मेदारी बहुत अच्छे से निभा रहे हैं। कुछ ऐसे हैं जो अपनी पत्नी से अलग होने के बाद अपने बच्चों के साथ रहकर उनकी परवरिश कर रहे हैं और इंटरेस्टिंग बात ये है कि कुछ ने तो गोद लिया है या फिर सेरोगेसी के जरिये भी पिता बने हैं।

करण जौहर:
आपको बता दें क‍ि करण जौहर ने शादी नहीं की है, सिंगल फादर की लिस्ट में सबसे पहला नाम करण जौहर का ही आता हैं। करण जोहर दो बच्चों की जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं। उनके बच्चों का नाम रूही और यश हैं। रूही और  यश सरोगेसी के जरिए हुए हैं। करण अपने बच्चों की अच्छी परवरिश करने में कोई कसार नहीं छोड़ते हैं। करण एक बहुत अच्छे पिता के साथ इंडियन फिल्म डायरेक्टर भी है। उन्होंने काफी हिट फिल्में बनाई हैं लेकिन करण अकसर अपनी फिल्मों में स्टार किड्स को ही मौका देते हैं।  

Karan
तुषार कपूर :
तुषार कपूर एक बहुत अच्छे बॉलीवुड एक्टर के  साथ-साथ बहुत अच्छे पिता भी है। लेकिन आजकल उन्होंने  फिल्मों से दूरिया बनाई हुई हैं। क्योंकि वे अपने बेटे की परवरिश में व्यस्त हैं। तुषार 2016 में सेरोगेसी के जरिये पिता बने थे। उन्होंने अपने  बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। तुषार सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेटे की फोटोज़ शेयर करते रहते हैं और अपने पिता होने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे है। 

Tushar
चंद्रचूड़ सिंह
चंद्रचूड़ सिंह ने रिसेंटली रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ आर्या से धमाकेदार कमबैक किया है। चंद्रचूड़ सिंह भी अकेले ही अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं। आपको बता दें, उनकी पत्नी का नाम अवंतिका कुमारी है। दोनों की शादी साल 1999 में हुई थी। दोनों का एक प्यारा सा बेटा भी है जिसका नाम श्रंजय है। चंद्रचूड़ सिंह अपनी परसनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते हैं। अवंतिका और उनके रिलेशन में कुछ अनबन होने के कारण ये कपल अब साथ नहीं रहता। जिसके चलते चंद्रचूड़ सिंह भी अब एक सिंगल पिता हैं।

चंद्रचूड़ सिंह
राहुल देव :
सिंगल फादर की लिस्ट में एक नाम राहुल देव का भी आता है। राहुल के बेटे का नाम सिद्धार्थ है। साल 2010 में कैंसर की वज़ह से राहुल की पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद से राहुल की ज़िंदगी में उनका बीटा ही बचा है। उन्होंने अपने बेटे को माँ की कमी कभी महसूस नहीं होने दी। फिलहाल उनके बेटे सिद्धार्थ यूके में पढ़ाई कर रहे हैं। 

राहुल देव
राहुल बोस :
राहुल बोस भी एक सिंगल पिता है। हैरान करने वाली बात ये है की राहुल बोस एक या दो नहीं बल्कि 6 बच्चों के सिंगल पिता हैं। शादी से पहले ही राहुल बोस ने अंडमान निकोबार के करीब 11 साल के 6 बच्चों को गोद लिया हुआ है। राहुल अपनी जिम्मेदारी को बहुत अच्छे से पूरा कर रहे हैं। वे उनकी पढ़ाई से लेकर हर एक चीज़ का पूरा ध्यान रखते  हैं।

Rahul


More Read it :- प्रियंका चोपड़ा करेंगी विक्टोरिया सीक्रेट के लिए रैंप वॉक

40 के दशक की Beauty Queen थीं नसीम बनो | (filmykhabritv.blogspot.com)

For More Entertainment: https://youtu.be/CD7hs6N9tr0

Comments