अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर कपूर, दीपिका पादुकोड, रणवीर सिंह सहित कई ऐसे कलाकार हैं जो कुछ राज अपने प्रशंसकों से बिलकुल छुपाये रखते हैं। मगर उनके प्रशंसक उनके बारे में कुछ भी जानने से नहीं चूकते और हमेशा उनकी ज़िंदगी की हर चीज़ जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हम आपको आपके पसंदीदा सितारों के बारे में कुछ ऐसी दिलचस्प बाते बताएंगे जो आपने कभी नहीं सुनी होंगी।
किंग खान (शाहरुख़ खान)
शाहरुख़ खान के लाइफस्टाइल से तो सब परिचित हैं, वे एक बहुत अच्छे कलाकार होने के साथ-साथ बिज़नेस मेन भी हैं। वह दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में नंबर 3 पर आते हैं। आप को जान के हैरानी होगी की किंग खान की कमाई 600 मिलियन से भी अधिक हैं। रणबीर कपूर
दुनिया के लिए भले ही लड़कियों के फेवरेट रणबीर कपूर सुपरस्टार हो, मगर क्या आप जानते कि वे आज तक अपनी माँ नीतू कपूर से पॉकेट मनी लेना नहीं भूलते? वह हर हफ्ते अपनी माँ से पॉकेट मनी के तोर पर 1500 रुपए लेते हैं। दीपिका पादुकोड
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम कमाने वाली मस्तानी गर्ल (दीपिका पादुकोड) की दुनिया दीवानी हैं। वे अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत लेती हैं। मगर क्या आपको पता हैं की दीपिक अपनी फिल्मों के लिए सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेताओं की लिस्ट में टॉप 10 में शामिल हैं। दीपिका भारत की एकमात्र ऐसी अभिनेता हैं जो 10 मिलियन डॉलर की कमाई करके इस लिस्ट में शामिल हुई हैं। बिग बी (अमिताभ बच्चन)
अक्सर हम लोग लिखने के लिए अपने दोनों हाथोन में से किसी एक हाथ का इस्तमाल करते हैं और ये तो काफी प्रशंसक जानते हैं कि बिग बी लेफ्टी हैं, वे लिखने के लिए अपने उलटे हाथ का इस्तमाल करते हैं, मगर शायद आपको ये नहीं पता होगा की बॉलीवुड अभिनेता बिग बी अपने दोनों हाथों से लिखने की कला रखते हैं। वे दोनों ही हाथो से बहुत आसानी व खूबसूरती से लिख सकते हैं। करीना कपूर
वैसे तो बेबो जो भी करती हैं वो अपने आप में ही फैशन बन जाता है। उन्होंने कभी अपने फैंस से कुछ नहीं छुपाया मगर क्या आप लोग जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी फिल्म हीरोइन के लिए दुनिया की सबसे महंगी अलमारी का इस्तमाल किया था। यही नहीं बल्कि उन्होंने अपनी इस फिल्म में 130 से ज़ादा पोशाके बदली थीं। कल्कि केकलां
हम जब भी एफिल टावर और स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी देखते हैं तो सोचते हैं कि, इसको बनाने में कितनी मेहनत लगी होगी और उसकी खूबसूरती देख कर हमारी आंखे चमक उठती हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि अपनी ज़बरदस्त एक्टिंग और अपनी अदाओं से सबको अपना दीवाना बनाने वाली कल्कि एफिल टॉवर और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को बनाने में अपना योगदान देने वाले चीफ इंजीनयर मौरिस केकलां की पड़पोती हैं।
More Read it :- प्रियंका चोपड़ा करेंगी विक्टोरिया सीक्रेट के लिए रैंप वॉक
40 के दशक की Beauty Queen थीं नसीम बनो | (filmykhabritv.blogspot.com)
For More Entertainment: https://youtu.be/CD7hs6N9tr0







Comments
Post a Comment