सोनू सूद जरूरतमंद लोगों की मदद करने को लेकर अकसर चर्चाओं में रहते हैं। अभी सोनू सूद का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे खुद की सुपरमार्केट खोलते नजर आ रहे हैं
सोनू सूद अकसर लोगों की मदद करने को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। पिछले साल वे प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए सामने आए थे, वहीं आज वे देश भर में भगवान की तरह पूजे जा रहे हैं. मजदूरों को घर पहुंचाने की बात हो या ऑक्सीजन का इंतजाम करवाना हो. इन सब में बस एक ही नाम सामने आता है वो है लोगों का मसीहा कहलाए जाने वाले सोनू सूद का. यही नहीं, सोनू सूद कई मौकों पर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर कई मजेदार वीडियो भी शेयर करते हैं, जिन्हें फैन्स का खूब प्यार मिलता है और बहुत से कमैंट्स भी भी करते है। सोनू सूद ने अभी हाल ही में सोशल मीडिए पर एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें वह खुद की सुपरमार्केट खोलते दिखाई रहे हैं। सिर्फ सुपरमार्केट तक ही चीज़े सिमित नहीं है बल्कि सोनू की मार्केट में बहुत जबरदस्त डिस्काउंट भी है।
साइकिल पर बैठे सोनू के पास है वो सब चीज़े है , जिसकी आपको रोजमर्रा में जरूरत होती है, वो भी बहुत सस्ते दामो पर , वायरल हो रहे सोनू के इस वीडियो में सोनू कह रहे हैं कि " बॉस कौन बोलता है मॉल बंद है यहाँ सबसे इम्पोर्टेन्ट मार्किट रेडी है। मेरे पास है सब कुछ अंडा 6 रुपये का 40 की ब्रेड और 22 की पाव है, रस्क है और बिस्कुट भी हैं। आप जल्द से जल्द ऑर्डर करें। मेरी डिलीवरी का टाइम हो गया है बहुत इम्पोर्टेन्ट है। चलो चलते हैं। सोनू सूद की सुपरमार्केट एक दम हिट है बॉस.' ऐसा सोनू ने वीडियो में लिखा है। होम डिलीवरी बिल्कुल फ्री है और 10 अंडों के साथ एक ब्रेड फ्री है। उनके इस वीडियो पर फैंस के साथ साथ सेलेब्स के भी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। इस वीडियो पर 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज चले गए है और फैंस ने भी खूब कमैंट्स किये हैं।
आपको बता दें कि सोनू सूद लोगों की पढ़ाई, इलाज, काम काज, नौकरी हर चीज में खूब मदद करते हुए दिखते हैं। सोनू सूद की मदद के कारण कहीं एक गांव में उनकी मूर्ति बनाई गई है। तो कहीं उनकी पूजा भी की जाती है। उन्होंने अपने काम से लोगों का बहुत दिल जीता है। लॉकडाउन के दौरान भी सोनू सूद ने लोगों की खूब मदद की हैं। यहां तक कि सोनू ने विदेशों में फंसे स्टूडेंट्स को भी प्लेन के जरिए भारत वापस बुलाया था। वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उन्होंने फिल्म 'किसान' को साइन किया है। इसके अलावा वो जल्द ही 'पृथ्वीराज' में भी नजर आने वाले हैं। इसके सब के अलावा सोनू दक्षिण भारतीय की फिल्मों में भी काफी एक्टिव हैं।
More Read it :-
मोनालिसा : सोशल मीडिया पर हुई डांस Photos वायरल
'लुट गए' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, धनाश्री वर्मा की Photos हुई वायरल
विक्की कौशल ने किया खुलासा, "मसान" नहीं "गैंग्स ऑफ वासेपुर" किया था डेब्यू.
For More Entertainment: https://youtu.be/MOP4v1rmbnw



Comments
Post a Comment