बिहार के पूर्व DGP ने अपने 'औकात' के बयान पर मांगी माफ़ी।

गुप्तेश्वर पांडे

 बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे , जो Sushant Singh Rajput के मामले में काफी चर्चित नाम हैं। सुशांत मामले में गुप्तेश्वर पंडे ने जिस तरह से सब कुछ संभाला उसके लिए बिहार पुलिस को काफी सरहाना भी मिली है और इस मामले की जांच के लिए बिहार और महाराष्ट्र सरकार के गुप्तेश्वर पांडे उस समय भी सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने मीडिया से बातचीत में 'रिया चक्रवर्ती' के खिलाफ "औकात" का बयान दिया था। लेकिन अब बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने इस मामले में क्षमा मांग ली है। एक वेब पोर्टल से बातचीत में उन्होंने कहा कि "अगर उनकी बात से कोई तकलीफ है तो वे माफ़ी मांगते हैं। इस बीच तनातनी के दौरान भी उनका नाम खूब चर्चाओं में  रहा था। 

गुप्तेश्वर पांडे

गुप्तेश्वर पांडे से एक  इंटरव्यू के दौरान पूछा गया की, क्या उन्हें रिया चक्रवर्ती पर दी गयी अपनी टिप्पणी पर पछतावा है? उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा की, ' उनके लिए औकात का अंग्रेजी में मतलब कद होता है। इसी तर्ज पर उन्होंने इस वर्ड का इस्तेमाल किया था। लेकिन उनका मानना है कि इसे कई लोगों ने अपमानजनक माना है और उनको लगता है कि ये औकात शब्द का जो मैनें इस्तेमाल किया है, उससे रिया की छवि को चोट पहुंची है, तो इसके लिए मुझे क्षमा मांगने में कोई दिक्कत नहीं है और इसके साथ ही गुप्तेश्वर पांडे ने माफी मांगकर अपने वर्ड्स को वापस लिया, उन्होंने कहा, "मैंने अपने कहे शब्दों को वापस ले लिया हैं।"

गुप्तेश्वर पांडे ने पिछले साल विधानसभा चुनाव के पहले बिहार के DGP पद से VRS ले लिया था। वह चुनाव लड़ना चाहते थे। उनकी इच्छा थी कि वो बक्सर से विधायक का चुनाव लड़ें। जदयू के सदस्य बनने की तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन ऐन वक्त पर टिकट नहीं मिल पाया।

इसके बाद उनका राजनीति से मन हटने लगा था। फिर उन्होंने धीरे-धीरे ईश्वर की राह पकड़ी और अध्यात्म में रम गए। पांडे इन दिनों अयोध्या में कथा वाचन कर रहे हैं। इस नए रूप की खबर बाहर आई तो वह भी सामने आए। गुप्तेश्वर पांडे का इस तरह का यह पहला रूप नहीं है। इससे पहले वो गायक के रूप में भी दिखाई दिए हैं। भगवान भोलेनाथ पर इनका एक एल्बम भी आ चुका है और वो उसमें एक्टिंग भी कर चुके हैं।

गुप्तेश्वर पांडे
वही आगे आध्यात्मिक मार्ग पर जाने और कथावाचक अवतार बनने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "एक समय ऐसा आता है जब आप जीवन के उद्देश्य को जानना चाहते हैं, और भगवन को जानना चाहते हैं। मैं कोई अलग नहीं हूं। मेरी रुचि अब बस ईश्वर में है और यह बदलाव अचानक नहीं हुआ है। हम सोचते हैं कि भौतिक सफलता हमे खुश कर देंगी, हलाकि असली खुशी ईश्वर में ही है। मैं अब केवल भगवान की सेवा करना चाहता हूं।"

More Read it : 

"Big Boss" सीजन 15 में दिखने वाली हैं अंकिता लोखंडे

स्वयंवर रचाने के लिए तैयार हैं ARSHI KHAN

क्या आप जानते हैं इनके असली नाम 'क्राइम पेट्रोल' में बेहद पॉपुलर हैं

'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग हुई ख़तम,

For More Entertainment: https://youtu.be/Rj-MZ_aOcHQ

 


Comments