अब Rakul Preet के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे Akshay Kumar.

 

Rakul Preet
इस समय अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे ज़्यादा बिजी एक्टर माने जा रहे हैं। अब बाकी एक्टर्स कहां बिजी रहेंगे जब अक्षय के पास ही सारी अपकमिंग फिल्म और म्यूजिक वीडियो प्रोजेक्ट्स होंगे... ख़बरों की माने तो, हाल ही में फिल्म मेकर जैकी भगनानी ने उन्हें तीन स्क्रिप्ट्स दिखाई जिसमें से अक्षय को दो पसंद भी आ गईं। उसी में से एक फिल्म को बेल बॉटम के डायरेक्टर रंजीत तिवारी ही डायरेक्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स पर गौर किया जाए तो, अक्षय को इस फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि उन्होंने तुरंत इसपर काम शुरू करने के लिए हां कर दी थी।

Rakul Preet
 आपको बता दें,  बेल बॉटम में भी रंजीत और अक्षय साथ में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में अक्षय की रजामंदी होने के बाद अब फीमेल लीड रोल की भी काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म के लिए श्रद्धा और कियारा का नाम भी लिस्ट में हैं लेकिन रकुल के नाम पर ज़ोर दिया जा रहा है। फिल्म मेकर्स को लगता है कि जब अजय देवगन के साथ रकुल की जोड़ी फैन्स को अजीब नहीं लगी तो अक्षय के साथ भी डिफरेंस वो आसानी से मैच कर लेंगी। ऐसा भी हो सकता है कि इसी साल इस फिल्म पर काम भी काम शुरू किया जाए। क्योंकि वही इसका शूटिंग शेड्यूल भी ज्यादा लंबा नहीं है बल्कि 35 -40 दिनों तक का ही होगा। फ़िलहाल मेकर्स फिल्म की स्क्रिप्ट को लॉक करने से पहले की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इन फिल्मों में भी जल्द ही नज़र आएंगे अक्षय

Rakul Preet


 
गौरतलब है, अगर अक्षय और रकुल की जोड़ी फिल्म में नजर आती है तो एक बार फिर अक्षय खुद से आधी उम्र की हीरोइन के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। खुद जहां अक्षय 53 के हैं तो वहीं रकुल की उम्र महज़ 30 की हैं। ऐसा पहली बार नहीं होगा की कोई फैले एक्टर अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेस के अपोजिट कास्ट किया जा रहा है। पहले भी ऐसी कई फिल्म्स बनाई जा चुकीहैं। वहीं, वर्कफ़्रंट की बात करें तो अक्षय  बैक टू बैक फिल्मों की भरमार लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने मिशन लायन की अनाउंसमेंट भी की थी। इसके अलावा वो नूपुर सेनन के साथ अपने नए गाने 'फिल्हाल 2-मोहब्बत में भी जल्द नजर आने वाले हैं। वहीं अक्षय की फिल्म बेल बॉटम 27 जुलाई को रिलीज हो जाएगी। इसके बाद इस लिस्ट में फिल्म सूर्यवंशी भी शामिल हैं। इतना ही नहीं वो रामसेतु, रक्षा बन्धन,पृथिविराज ,अतरंगी रे  और OMG 2 भी जल्द ही नज़र आने बाले हैं। 

Rakul Preet
दूसरी तरफ रकुल प्रीत की बात करें तो रकुल अजय देवगन के साथ  'थैंक गॉड' और 'मेडे' में नजर भी आएंगी, तो वहीं, आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' में भी वो डॉक्टर के किरदार में जल्द दिखाई देने वाली हैं।

More Read it : 

"Big Boss" सीजन 15 में दिखने वाली हैं अंकिता लोखंडे

स्वयंवर रचाने के लिए तैयार हैं ARSHI KHAN

क्या आप जानते हैं इनके असली नाम 'क्राइम पेट्रोल' में बेहद पॉपुलर हैं

'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग हुई ख़तम,

For More Entertainment: https://youtu.be/Rj-MZ_aOcHQ

 

 

 

 

 


Comments