टेलीविज़न इंडस्ट्री की कॉमेडी क्वीन लल्ली उर्फ़ भार्ती सिंह काफी फेमस हैं। लोग भार्ती के जोक्स और कॉमेडी को काफी पसंद करते हैं। वहीँ आज भार्ती अपना 37 बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सफर काफी मुश्किल रहा है। एक आम सी लड़की से फेमस सेलेब्रटी बनने तक के इस फर में भार्ती ने काफी कुछ झेला भी है। भार्ती टेलीविज़न इंडस्ट्री का जानामाना नाम हैं। वहीँ भार्ती सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आजकल भार्ती अपने हस्बैंड हर्ष लिंबाचिया के साथ डांस शो को होस्ट कर रही हैं। इसी दौरान भर्ती अपनी पर्सनल के राज़ खोलती रहती हैं।
एक आम सी लड़की से फेमस सेलिब्रिटी बनने वाली भार्ती की अच्छी खासी फैन फोल्विंग है। लेकिन उनकी ज़िन्दगी में एक ऐसा पल भी आया जब उनके रिश्तेदारों ने उनकी फॅमिली को बॉयकॉट कर दिया। जिसकी वजह ये थी की भार्ती कमेडी में अपना करियर बनाना चाहती थी।
3 जुलाई 1984 को अमृतसर में जन्मी भार्ती सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी मां जन्म से पहले ही उन्हें मार देना चाहती थी। जिसके लिए उन्होंने कई बार कोशिश भी की। लेकिन ईश्वर को शायद कुछ और ही मंजूर था। हालांकि भार्ती ने ये भी कहा जन्म के बाद उनकी मां ने उन्हें बहुत प्यार से पाला और आज वो जो कुछ है अपनी मां के आर्शीवाद की वजह से ही हैं।
आपको बता दें कि मशहूर राइटर हर्ष लिंबाचिया और कॉमेडियन भार्ती सिंह ने साल 2017 में शादी की थी और आज दोनों एक दूरसे को काफी सपोर्ट करते हैं। दोनों की लवस्टोरी मानो फेयरीटेल जैसी ही खूबसूरत और बेहद फिल्मी। हर्ष और भारती की पहली मुलाकात रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' के सेट पर हुई थी। इस शो में भारती सिंह एक कंटेंसेंट के तौर पर शामिल थीं तो वहीं हर्ष स्क्रिप्ट राइटर टीम का हिस्सा थे। कॉमेडी सर्कस हर्ष का पहला शो था, वहीं भारती इससे पहले लॉफ्टर चैलेंज में काम कर चुकी थीं। उन दिनों हर्ष की लिखी स्क्रिप्ट के कारण बहुत सारे कंटेस्ट शो से बाहर जा चुके थे। जब भारती के लिए हर्ष ने स्क्रिप्ट लिखी तो वो भी शो से बाहर हो गईं। लेकिन बाद में शो में भार्ती की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी और उन्होंने फिर से तो हर्ष को ही स्क्रिप्ट लिखने के लिए चुना। जिसके बाद वो ये शो जीत गईं। इसके बाद भार्ती और हर्ष अच्छे दोस्त बनें। ये दोस्ती कब प्यार में तब्दील हुई इसका पता ना भारती को लगा और ना ही हर्ष को। लगभग 6 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
रैंप वॉक करती नज़र आई कॉमेडी शो की बबिता
जैकलीन का गाना पानी पानी हुआ सुपरहिट
कंगना ने दिया तापसी के लिए ब्यान आयी सुर्खियों में
OTT पर छाने वाला है Farhan Akhtar के 'तूफ़ान' का जादू
For More Entertainment: https://youtu.be/buWUQARKohg


Comments
Post a Comment