शादी के बाद शूटिंग करने पहुंची एक्ट्रेस यामी गौतम टीम ने किया शानदार स्वागत

 

यामी गौतम
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम शादी के बाद हाल ही में अपने पति आदित्य धर के साथ हिमाचल प्रदेश से मुंबई वापस लौटी थी। वापस आने के बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी आगामी फिल्म ए थर्स डे की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो  शेयर कर चुकी है जिसमें बुके और कुछ गिफ्ट दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टा. स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘मेरी टीम ने मंगलवार को फिल्म ‘ए थर्स डे’ के सेट पर वापसी के लिए स्वागत किया और शुभकामनाएं दी हैं।’ साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक केक का भी फोटो शेयर किया है।

यामी गौतम

इस फोटो को इंस्टा. स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘जब काम पर आना शुरू होता है, तो ये सभी शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं।’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री का 20 दिनों का शूटिंग शेड्यूल है, जिसमें वो अपनी फिल्म की शूटिंग को पूरी करेंगी। इस फिल्म में यामी नैना जायसवाल की भूमिका निभाती हुई नजर आएगी। फिल्म में 16 बच्चों को बंधक बनाने वाले एक प्ले स्कूल की टीचर का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में यामी पहली बार ग्रे किरदार निभा रही हैं।

यामी गौतम

इस फिल्म का निर्माण आरएसवीपी और ब्लू मंकी फिल्म्स द्वारा की जा रहा है। बेहजाद खंबाटा द्वारा निर्देशित और लिखित, ये थ्रिलर फिल्म एक अकल्पनीय दिन ‘ए थर्सडे’ के बारे में हैं। वहीं  यामी गौतम फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही हैं, फिल्म में यामी गौतम के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस नेता धूपिया, डिंपल कपाड़िया, अतुल कुलकर्णी जैसे कलाकार भी अहम किरदार को निभा रहे हैं।

यामी गौतम
वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वो अर्जुन कपूर, सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडिस के साथ अहम किरदार निभा रही हैं।

 

More Read it : 

रैंप वॉक करती नज़र आई कॉमेडी शो की बबिता 

जैकलीन का गाना पानी पानी हुआ सुपरहिट 

कंगना ने दिया तापसी के लिए ब्यान आयी सुर्खियों में 

OTT पर छाने वाला है Farhan Akhtar के 'तूफ़ान' का जादू

For More Entertainment: https://youtu.be/buWUQARKohg

 



Comments