बॉलीवुड की दुनिया में मोहब्बत के कई रूप देखने को मिलते हैं और इंडस्ट्री की गलियों में बहुत से ऐसे प्यार भी पद पर थे जो अधूरे रह गए। बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां भी बनी जिन्हें दर्शकों ने ना सिर्फ ऑनस्क्रीन पसंद किया बल्कि असल जिंदगी में भी उनकी जोड़ी को बेहद प्यार दिया। जैसे फिल्मों में प्रेमियों को हैप्पी एंडिंग नहीं मिलती ठीक उसी तरह कुछ प्रेम कहानियां ऐसी है, जो ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी इनमें से एक प्रेम कहानी थी दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में से एक ऐश्वर्या राय और हैंडसम हंक सलमान खान की,
आज ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन की पत्नी है और उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है मगर एक वक्त था जब ऐश्वर्या राय का नाम सिर्फ सलमान खान के साथ जोड़ा जाता था ऐश्वर्या और सलमान खान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम किया था इस फिल्म से ही सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे के बेहद करीब आए थे लेकिन जैसे फिल्म में अंत में नंदिनी समीर की नहीं हो पाई थी, ठीक उसी तरह असल जिंदगी में भी ऐश्वर्या सलमान की नहीं हो पाई थी। उन दिनों बॉलीवुड में सिमी गरेवाल का चैट शो काफी मशहूर था। कई सितारे इस शो का हिस्सा होते थे और एक से बढ़कर एक खास बातें बताते थे।
1 एपिसोड में ऐश्वर्या राय भी इस शो में पहुंची उन्होंने फिल्मों से जुड़ी कई सारी बातें बताई थी। 1999 में जब ऐश्वर्या इस शो का हिस्सा बनी तब सिमी ने उनसे बेहद खास सवाल पूछा था। सिमी ने उनसे पूछा, ''ऐश्वर्या आपके अनुसार इंडस्ट्री में सबसे सेक्सियस्ट और शानदार आदमी कौन है?'' ऐश्वर्या राय कुछ देर तक सोचती रही फिर उन्होंने सिमी से पूछा कि ''क्या हम सेक्सियस्ट शब्द को चार्मिंग में बदल सकते हैं'' इस पर सिमी कहती हैं ''नहीं आप इस शब्द के लिए ही उस इंसान का नाम बताइए।'' इसके बाद ऐश्वर्या कहती हैं ''फिर तो उन्हीं का नाम लेना चाहिए जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मर्दों में से चुना गया है- सलमान खान अगर हम लुक्स की बात कर रहे हैं तो''।
बता दें कि ऐश्वर्या और सलमान खान एक दूसरे को काफी पसंद करते थे माना जाता है कि सब ठीक रहता तो दोनों जल्द ही शादी भी कर लेते मगर रिलेशनशिप के कुछ समय के बाद ही ऐश्वर्या ने सलमान खान पर हिंसा का आरोप लगाया था। जिसके बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी ऐश्वर्या राय को फिल्मों में भी नुकसान होने लगा था जिसके बाद ऐश्वर्या ने सलमान खान से दूरी बना ली थी और फिर अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी।
More Read it :
रैंप वॉक करती नज़र आई कॉमेडी शो की बबिता
जैकलीन का गाना पानी पानी हुआ सुपरहिट
कंगना ने दिया तापसी के लिए ब्यान आयी सुर्खियों में
OTT पर छाने वाला है Farhan Akhtar के 'तूफ़ान' का जादू
For More Entertainment: https://youtu.be/buWUQARKohg



Comments
Post a Comment