National Doctors Day : आयुष्मान खुराना ने देशभर के सभी ' डॉक्टर्स ' को सुपरहेरो बताते हुए उनका आभार जताया हैं।

 

National Doctors Day
 

अपनी आने वाली अगली फिल्मों  "चंडीगढ़ करे आशिकी" और "अनेक" की तैयारियों में बिजी है एक्टर आयुष्मान खुराना। उन्होंने नेशनल डॉक्टर्स डे के खास मौके पर देश के सभी डॉक्टरों और पुरे मेडिकल समुदाय को सलाम किया। यूनिसेफ के सेलिब्रिटी एडवोकेट और  बॉलीवुड के बेमिसाल एक्टर आयुष्मान खुराना कहते हैं कि "देश में कोरोना संक्रमण काल से दो बार निकालने में और देशवासियों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले हर स्वास्थ्यकर्मी का एहसान पूरे देश को मानना चाहिए।

National Doctors Day
 

आयुष्मान कहते हैं, ‘‘देश के सारे डॉक्टर ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगे हुए सभी सहयोगी आज के समय में असली सुपरहीरो हैं। मैं उन्हें सलाम करता हूँ, जिन्होंने देश को बचाने के लिए रोज खुद की जान को खतरे में डाला है। इनका ख्याल रखना और इनके परिवार की सारी जरूरतो को पूरी करने की शक्ति हमारे अंदर भी है। हम सब उनके साथ हैं। इन सुपरहीरो के भी परिवार हैं, उनके भी करीबी हैं, जो उनके लिए फिक्रमंद हैं। यह हमारा दायित्व है कि हम उन्हें सुरक्षित रखें।

National Doctors Day

नेशनल डॉक्टर्स डे का जिक्र चलने पर आयुष्मान कहते हैं, ‘‘हमें डॉक्टरों व संपूर्ण मेडिकल समुदाय का ख्याल रखकर उनका सम्मान करने की जरूरत है। ये सब पिछले साल से ही इस वायरस से लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें भी जीवन में सावधानी बरतने व गैरजिम्मेदार व्यवहार न करने की जरूरत है ताकि इन लोगों के ऊपर ज्यादा दबाव न आये। कोविड-19 अभी देश से गया नहीं है। मेरी इस मौके पर यही गुजारिश है कि हम सब सावधान व सुरक्षित रहें। सोशल डिस्टैंसिंग का पालन ठीक से करें और मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग रोजाना करते रहें। सबसे जरूरी बात देश की सेवा के लिए ये है कि हम सब जितना जल्दी हो सके वैक्सीन लगवा लें। इससे लोगों की जिंदगी बचेगी और हमारा देश फिर से  उन्नतिशील बना सकेगा।

National Doctors Day

 आयुष्मान खुराना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 17 अप्रैल 2020 में रिलीज़ हुई फिल्म "गुलाबो सिताबो" नजर आए थे। और इतना ही नहीं  एक अंधे पियानोवादक के रूप में आयुष्मान के प्रदर्शन ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ एक्टर के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार जीता हैं । एक्टिंग के अलावा, आयुष्मान ने अपनी कई फ़िल्मों के लिए गीत भी गाए हैं, जिनमें "पानी दा रंग" गीत भी शामिल है, जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

More Read it : 

रैंप वॉक करती नज़र आई कॉमेडी शो की बबिता 

जैकलीन का गाना पानी पानी हुआ सुपरहिट 

कंगना ने दिया तापसी के लिए ब्यान आयी सुर्खियों में 

OTT पर छाने वाला है Farhan Akhtar के 'तूफ़ान' का जादू

For More Entertainment: https://youtu.be/buWUQARKohg

 

Comments