यशराज स्टूडियोज में बाईट कुछ दिनों में शुरू हुई फिल्म 'पठान' की शूटिंग में बुधवार को नया जोश आ गया। फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले एक्टर जॉन अब्राहम भी अब शूटिंग शेड्यूल में शामिल हो गए हैं। आने वाले कुछ दिनों में फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म की शूटिंग में शामिल होने वाली हैं। जल्दी ही बड़े एक्शन और लंबे-चौड़े सीक्वेंस की शूटिंग के लिए टीम इंटरनेशनल लोकेशंस पर जाने वाली है जिसमें दुनिया के चार नामी स्टंट कोरियोग्राफर्स शामिल होने वाले हैं। लेकिन इससे पहले इस मुंबई शेड्यूल में फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग की जाएगी। फिल्म में एक्टर शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का भी स्पेशल अपीयरेंस होने की भी चर्चाएं काफी दिनों से चल रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद फिल्म 'पठान' को एक्शन से भरपूर विजुअल एक्स्ट्रावगैन्जा बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सिद्धार्थ फिलहाल यशराज स्टूडियोज़ में शाहरुख खान और जॉन के साथ फ़िल्म के कुछ खास दिलचस्प और बेहद इम्पोर्टेन्ट हिस्सों की शूटिंग कर रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में दीपिका पादुकोण भी शूटिंग में शामिल होंगी। इस शेड्यूल में शाहरुख और जॉन इस फ़िल्म के कुछ रोचक सीन्स की शूटिंग के लिए एक-दूसरे के सामने होंगे।
इससे पहले covid 19 की दूसरी लहर के कारण हुए लॉकडाउन के बाद ‘पठान’ फ़िल्म की शूटिंग की हलचल कुछ दिनों से फिर यशराज स्टूडियो में दिखाई दी थी। सिद्धार्थ आनंद के साथ शाहरुख खान को इसी की वजह से यहां देखा गया। फिल्म ‘पठान’ के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की काल्पनिक जासूसी दुनिया का टर्निंग प्वाइंट बनने जा रही है, जिसमें यशराज फिल्म्स की फिल्मों में पहले से मौजूद जासूसों टाइगर, जोया और कबीर की दुनिया का मेल होना वाला हैं।
यशराज फिल्म्स में कोरोना वैक्सीन को लेकर शुरू हुए अभियान के साथ ही। फिल्म 'पठान' की शूटिंग करने की हरी झंडी मिल गई थी। फिल्म की शूटिंग अप्रैल और मई के महीनों में पहले यूरोप में होने वाली थी लेकिन covid 19 की दूसरी लहर को देखते हुए फिल्म की शूटिंग पोस्टपॉनेड कर दी गई। अब इस फिल्म की शूटिंग यशराज स्टूडियोज में ही शुरू हो गई है। साल 2021 में ‘पठान’ के अलावा ‘टाइगर 3’ की शूटिंग को पूरा करने का भी यशराज फिल्म्स का इरादा है, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने में अभी देर है। यशराज फिल्म्स ने हाल ही में फिल्म ‘टाइगर 3’ का सेट मुंबई के गोरेगांव से हटाया है और इसकी यूनिट के सभी सदस्यों को अभी तक वैक्सीन भी नहीं लगी है।
यशराज फिल्म्स की पूरी हो चुकी फिल्मों में तीन फिल्में रिलीज की लाइन में काफी समय से हैं। इस साल यशराज फिल्म्स ने अपनी एक फिल्म "संदीप और पिंकी फरार " रिलीज की थी। कोरोना की दूसरी लहर से ठीक पहले रिलीज हुई निर्देशक दिबाकर बनर्जी की इस फिल्म को लोगो ने पूरी तरह नकार दिया था। इसके बाद यशराज फिल्म्स की तीन फिल्में "बंटी और बबली 2", "जयेशभाई जोरदार" और "पृथ्वीराज" रिलीज होने वाली हैं। फिल्म "बंटी और बबली 2" से शर्वरी वाघ, फिल्म "जयेशभाई जोरदार" से शालिनी पांडे और फिल्म "पृथ्वीराज" से मानुषी छिल्लर की यशराज फिल्म्स में एंट्री हो रही है।
More Read it :
रैंप वॉक करती नज़र आई कॉमेडी शो की बबिता
जैकलीन का गाना पानी पानी हुआ सुपरहिट
कंगना ने दिया तापसी के लिए ब्यान आयी सुर्खियों में
OTT पर छाने वाला है Farhan Akhtar के 'तूफ़ान' का जादू
For More Entertainment: https://youtu.be/buWUQARKohg




Comments
Post a Comment