रश्मिका मंदाना इन दिनों नेशनल क्रश बनी हुई हैं और उनकी फोटो औऱ वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। कोरोना के कारण हो रही महामारी में भी रश्मिका मंदाना लगातार काम करती नज़र आईं और इस बीच जब वो मुंबई में स्पॉट हुई तो उनसे एक गलती हो गई। जिसकी वज़ह से उनके फोटोज़ और वीडियो हुई वायरल , दरअसल अभिनेत्री बिना मास्क के ही गाड़ी से उतर गई और साथ ही "नेशनल क्रश" रश्मिका मंदाना की ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज़ काफी वायरल हैं।
रश्मिका मंदाना जब अपनी गाड़ी से बाहर निकली तो वह मास्क पहनना भूल गईं और उसी वक़्त वहां मौजूद लोगों ने लगातार रश्मिका की फोटोज़ औऱ वीडियो क्लिक करनी शुरू दी। हालांकि उन्होंने तुरंत कार से मास्क निकाल कर पहन लिया था। लेकिन एक्ट्रेस का रिएक्शन कैमरे में आ गया और वह उस समय हाथों से अपना मुंह छिपाती हुई दिखाई दे रही थी। साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को मिली तीसरी बॉलीवुड फिल्म, पर्दे पर होने जा रहा है बड़ा बवाल।
रश्मिका मंदाना के वर्कफ़्रंट की बात करे तो , उन्हीने 2018 में रोमांटिक ड्रामा चालो के साथ अपना तेलुगु डेब्यू किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी थी और ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। उसी वर्ष में,उन्होंने रोमकॉम फिल्म गीता गोविंदम में अभिनय किया। जो तेलुगु सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक लाभ कमाने वालों में से एक रही। जिसने रश्मिका को बहुत बड़ी पहचान दिलाई। उनकी तीसरी तेलुगु उद्यम मल्टीस्टारर काफी बड़े बजट की फिल्म रही , जिसका नाम देवदास था। जो भारतीय बॉक्स ऑफिस परसुपरहिट रही। उन्होंने अपने हिट डेब्यू के बाद तेलुगु फिल्म उद्योग में एक ही वर्ष में लगातार तीसरी हिट फिल्म हासिल की। कन्नड़ फिल्म उद्योग में सुपरहिट अभिनेत्री ने खुद को तेलुगु सिनेमा की प्रमुख एक्ट्रेसेस में से एक के रूप में शामिल किया।
रश्मिका मंदाना का ये वीडियो एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अभिनेत्री इन दिनों काफी बिजी चल रही हैं और वह जल्द ही अमिताभ के साथ स्किन शेयर करती हुई नज़र आएंगी।


Comments
Post a Comment