इंडियन आइडल जज, म्यूजिक सिंगर और कंपोजर विशाल ददलानी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। आज वशाल अपना 48 बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।अपने सॉन्ग्स के ज़रिए सबके दिलों पर राज करने वाले विशाल का जन्म 28 जून 1973 को मुंबई के बांद्रा में एक सिंधी परिवार में हुआ था। सिंगर विशाल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई हिल ग्रेंज हाई स्कूल से की और फिर उन्होंने एच. आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बी.कॉम की डिग्री हासिल की।
पढ़ाई पूरी होने के बाद विशाल पूरी तरह संगीत की दुनिया से जुड़ गए। उसी साल विशाल ने चार लोगों के साथ मिलकर अपना एक म्यूज़िक बैंड पेंटाग्राम बनाया। साल 1999 में रिलीज़ हुई फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से विशाल ने अपने करियर की शुरुआत की। जिसके बाद वो सक्सेस की और बढ़ते चले गए। फिल्म 'प्यार में कभी कभी' का सॉन्ग 'मुसु मुसु हासी' हिट रहा था। ये सॉन्ग लोगों को काफी पसंद आया और इस ही सॉन्ग से विशाल को पहचान मिली।
लेकिन साल 2003 में रिलीज़ हुई फिल्म 'झंकार बीट्स' सिंगर विशाल की लाइफ का टर्निंग पॉइंट रही और इस फिल्म का 'तू आशिकी है' के लिए विशाल को फिल्मफेयर न्यू म्यूजिक टैलेंट आरडी बर्मन अवॉर्ड से नवाज़ा गया। हम ये भी कह सकते हैं की इस सॉन्ग ने सिंगर की करियर को उड़ान दी।
अब विशाल म्यूजिक कंपोज़र और सिंगर के साथ-साथ टीवी रिएलिटी शो में बतौर जज के रूप में भी नज़र आते हैं। लेकिन एक समय ऐसा आया था जब उन्हें लगने लगा था कि अब उनका करियर खत्म हो गया है। दरअसल, विशाल ददलानी ने एक बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो एक गाना गाते नज़र आ रहे थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए विशाल ने लिखा, "मैंने अगस्त 2019 में स्मोकिंग करनी छोड़ दी है। 9 साल से मैं एक दिन में 40 सिगरेट पीता था। मेरी आवाज काफी खराब हो गई थी। म्यूजिक रिकॉर्डिंग और कई कॉन्सर्ट में मुझे काफी कुछ भला बुरा सुनने को मिला था। मैंने कभी आपको ये नहीं बताया कि इसके चलते मैंने कितना संघर्ष किया है। स्मोकिंग छोड़ने के बाद अब मैं पूरी तरह से ठीक हूं और मेरी आवज़ भी ठीक हो गई है।
जब ये वीडियो सिंगर विशाल ददलानी ने शेयर किया था तो उनके फैंस ने सिगरेट जैसी बुरी लत छोड़ने पर खुशी जताई थी और उनके जज्बे की तारीफ भी की थी।
विशाल का नाम कंट्रोवर्सी में भी काफी रहा है। वो एक ऐसे सेलेब्रटी हैं जो अक्सर अपने मन की बात लोगों से शेयर तो कर देते हैं पर कई बार इसके चलते उन्हें कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा है।
अगर सिंगर विशाल के हिट सॉन्ग्स की बात की जाए तो 'झंकार बीट्स', 'दस', 'ओम शांति ओम', 'बचना ऐ हसीनो', 'दोस्ताना', 'अनजाना अनजानी', 'रावन', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'वॉर' जैसी फिल्मों में हिट सॉन्ग्स गए हैं।
More Read it :
मंडप में दूल्हे की सलमान स्टाइल एंट्री छाई सोशल मीडिया पर
शॉर्ट्स पहने गुलज़ार साहब के घर पहुंच गईं नीना, लोगों ने किए भद्दे-भद्दे कमेंट्स
"COLORS" का सुपरहिट शो बालिका कर रहा है वापसी नए आनंदी और जगिया के साथ।
साउथ के सुपस्टार "Ram Charan" से मिलने उनके तीन फैंस 231 किलोमीटर से पैदल चलकर मिलने आये।
For More Entertainment: https://youtu.be/BQqd53skHT8



Comments
Post a Comment