बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं जिनमें से कुछ यादगार रह जाती हैं। तो कुछ ऐसी भी होती हैं जिन्हें दर्शक अपना वेस्ट ऑफ़ टाइम और वेस्ट ऑफ़ मनी समझते हैं। हमेशा एक अच्छी फिल्म बनाने के लिए एक दमदार कहानी, शानदार कलाकार और बेहतरीन अभिनय की ज़रुरत होती है। इसके अलावा बढ़िया निर्देशन हो तो, वह क्या कहने.... जब इतना कुछ हो तभी कहानी दर्शकों को पसंद आती है और बॉक्स ऑफिस पर धूम मच जाती है। लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी भी मजूद हैं जो दर्शकों को बिलकुल पसंद नहीं आई। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई कर ली। इतना ही नहीं critics को भी ये फिल्में किसी भी स्तर पर लुभा नहीं पाईं। लेकिन गौरतलब है कि इसका उनकी कमाई पर भी कोई ख़ास असर नहीं पड़ा।
इन सभी फिल्मों को देख कर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि, बिना अच्छी कहानी के भी अगर फिल्म फेमस स्टार कास्ट की भरमार हो तो फिल्म तब भी काफी अच्च्छा बिजनेस कर सकती है। इन चुनिंदा फिल्मों ने मेकर्स को तो काफी फायदा पहुंचाया लेकिन जनता को उतना ही निराश कर गई। तो चलिए बात करते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जो दर्शकों और आलोचकों को कुछ खास पसंद नहीं आई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर के खूब पैसे बटोर गई ।
इन फिल्मों में सबसे पहला नाम आता है हमशकल्स का.
कॉमेडी फिल्म 'हमशकल्स' साजिद खान के डायरेक्शन में बानी थी। यह फिल्म दर्शकों को तो क्या आलोचकों को भी बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। यहां तक कि फिल्म के मुख्य अभिनेता सैफ को भी इस फिल्म का हिस्सा बनने का अफसोस था। फिल्म की खराब कहानी और बकवास एक्टिंग के चलते फिल्म देखकर दर्शकों को हंसी तो बिलकुल नहीं आई बल्कि रोना आ गया। इसके बाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 86.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बता दें, फिल्म में सैफ अली खान के अलावा रितेश देशमुख, तमन्ना भाटिया, बिपाशा बसु और राम कपूर जैसे बड़े कलाकार भी नजर आए थे।
दूसरी है द्रोण
वैसे तो अभिषेक बच्चन की हर फिल्म फ्लॉप ही जाती है लेकिन उन्ही में से एक 'द्रोण' कब आई और कब चली गई किसी को भी पता ही नहीं चला। आपको बता दें, फिल्म में अभिषेक के साथ प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद थीं, लेकिन इस बार वो भी अपना जादू दर्शकों पर नहीं चला पाईं। गोल्डी बहल ने एक भारतीय सुपरहीरो फिल्म बनाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन दर्शकों को फिल्म की कहानी ही पसंद नहीं आई। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 24 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।
तीसरी है हाउसफुल 3
साजिद खान ने तो शायद फ्लॉप फिल्मों के साथ ही सबका करियर बनाया है। उनकी एक और मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल' के तीसरे पार्ट को दर्शकों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। critics को तो ये फिल्म बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। हर बार की वही घिसे-पीटे डायलॉग और बोरिंग कहानी से दर्शकों को कोई फिल्म में कुछ भी नया नहीं मिला। हंसाने के नाम पर फ़ालतू की बातों का भी प्रदर्शन किया गया ,लेकिन किसी भी तरह से दर्शक इस फिल्म से satisfied नजर नहीं आए। लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 195 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई की थी।
चौथी है कुली नंबर वन
इंडस्ट्री में अभी तक कई रीमेक बन चुके हैं। इसी के चलते डेविड धवन ने अपने ही फिल्म 'कुली नंबर वन' का रीमेक बनाया। जहां पहली फिल्म में गोविंदा ने अपना जादू दर्शकों पर खूब चलाया था। वहीं इस फिल्म में वरुण धवन उसके मुकाबले सही से खड़े भी नहीं हो पाए। ये फिल्म दर्शकों तो पसंद नहीं आई साथ ही critics भी इस फिल्म से काफी निराश हुए। हालांकि Amazon Prime पर इस फिल्म को तीस लाख से भी ज़्यादा व्यूज मिले थे।
More Read it :-





Comments
Post a Comment