Birthday Special: 47 साल की हुई करिश्मा कपूर, दोस्त अमृता ने ख़ास फोटो के साथ किया विश

 

करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में से एक थीं। आज करिश्मा का 47 जन्मदिन है लेकिन उनको देख कर ऐसा बिलकुल भी नहीं लगता की आने वाले अगले 3 सालों में वो 50 साल की हो जाएंगी। साल 1974 में आज ही के दिन रणधीर और बबीता कपूर के घर उनका जन्म हुआ था। करिश्मा का निक नेम लोलो है। उनके फैंस का ऐसा भी कहना है कि, वो जब तक बॉलीवुड में रहीं सिल्वर स्क्रीन पर छाई रहीं। करिश्मा ने जब फिल्मों में एंट्री की थी तब उनकी उम्र महज़ 15 साल थी। एक्टिंग का क्रेज़ इतना था कि, करिश्मा ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। जिसके बाद 1991 में उनकी पहली फिल्म 'प्रेम कैदी' रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन आमिर खान के साथ आई फिल्म राजा हिंदुस्तानी ने उनकी किस्मत बदल दी।


आपको बता दें, हाल ही में करिश्मा को बॉलीवुड में 30 साल पूरे हो गए हैं। करिश्मा की मशहूर फिल्मों में राजा बाबू, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल, हिरो नंबर 1, बीवी नंबर 1, दुल्हन हम ले जाएंगे, हम साथ- साथ हैं, दिल तो पागल है, जिगर और अनाड़ी जैसी फिल्में शामिल हैं। 

करिश्मा कपूर
साल 2002 में ख़बरों की और गौर किया जाए तो करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई हो गई थी। जया बच्चन ने मीडिया को अपनी होने वाली बहू से मिलवाया भी लेकिन आगे चलकर ये सगाई टूट गई। अब इस सगाई के टूटने की वजह आज तक सामने नहीं आई है। इससे जुडी यह खबरे भी सुनने को मिली थीं कि, जाया बच्चन नहीं चाहती थी की करिश्मा शादी के बाद फिल्मों में काम करें लेकिन करिश्मा ने इस बात से इंकार कर दिया।  इसके बाद 2003 में करिश्मा ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली और फिल्मी दुनिया से दूरियां बना ली।


लेकिन ये शादी ज़्यादा समय तक नहीं चल पाई। शादी 11 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। जिसके बाद करिश्मा और संजय दोनों ने ही एक-दूसरे पर कई इल्जाम भी लगाए। करिश्मा ने तो ये तक कहा कि हनीमून के दौरान संजय कपूर ने उनकी बोली लगाई थी। तलाक के बाद करिश्मा ने अपनी सास और पति पर कई हैरान कर देने वाले आरोप लगाए। करिश्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'जब हम हनीमून पर गए थे, संजय ने मेरी बोली अपने दोस्तों से लगाई थी। उसने मुझे अपने दोस्तों के साथ एक रात बिताने को भी मजबूर किया।' वहीं संजय ने करिश्मा पर आरोप लगाया था कि करिश्मा ने उनसे सिर्फ पैसों के लिए शादी की थी।

करिश्मा कपूर

करिश्मा ने कहा था, जब चीजें मेरे हाथ से बिलकुल निकल गईं और मेरे पास कोई चारा नहीं बचा, तब मैंने पुलिस में कंप्लेंट की। हनीमून के दौरान ही संजय अपने भाई के साथ यह चर्चा कर रहे थे कि मैं उनके लिए कितने पैसे ला सकती हूं। यह सब सुनकर मैं काफी हैरान रह गई थी। जब मैं प्रेग्नेंटथी, मेरी सास ने मुझे कपड़ों के लिए मारा था। इतना ही नहीं करिश्मा ने संजय कपूर पर किसी और महिला के साथ अफेयर होने का भी आरोप भी लगाया था।


करिश्मा के जन्मदिन की बात करें तो, उनकी दोस्त अमृता अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों के अलावा करीना कपूर भी मजूद हैं। फोटो में सभी बेहद खुश और खूबसूरत नजर आ रहे हैं। सभी कैमरे के सामने देखते हुए पोज दे रही हैं। ये बर्थडे सेलिब्रेशन करीना कपूर के घर पर ही हुआ था। फोटो शेयर करते हुए अमृता ने कैप्शन भी लिखा, 'जन्मदिन की बधाई माई डार्लिंग करिश्मा कपूर। तुम हमेशा चमकती रहो और खूबसूरत विंटेज वाइन की तरह प्यारी बनी रहो।

करिश्मा कपूर

बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर करिश्मा आखिरी बार साल 2003 में फिल्म 'बाज- अ बर्ड इन डेंजर' में नजर आईं थीं। हालांकि उनके ब्रेक पर जाने के बाद 2006 में फिल्म 'मेरे जीवन साथी' रिलीज हुई थी। ये फिल्म साल 2001 में ही शूट हो गई थी और 2004 में रिलीज होने वाली थी लेकिन खिसकते हुए आगे बढ़ गई और फिर साल 2006 में जा कर रिलीज हुई। इसके बाद कई फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस देने के बाद करिश्मा फिल्म 'डेंजरस इश्क' में नज़र आई।  जहां उन्होंने अपने पास्ट लाइफ की लव स्टोरी कायम रखते हुए 4 रोल्स निभाए। लेकिन फिल्म पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद करिश्मा आखिरी बार वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में नजर आईं थीं।

More Read it : 

सोनू सूद ने खोली साइकिल पर सुपर मार्किट

पोर्न स्टार *मिया खलीफा का डांस वीडियो हुआ वायरल*

कपिल शर्मा के शो की जान सुमोना चक्रवर्ती हुई 35 साल की, 1 एपिसोड के लिए लेती हैं

For More Entertainment: https://youtu.be/8pZPRRQ-RwM

 




Comments