Birthday Special : अर्जुन कपूर ने फिल्म डायरेक्शन से की थी अपने करियर की शुरुआत

 

Arjun Kapoor
आज बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर का बर्थडे है। इस मौके पर एक्टर के सारे फैंस नें उन्हें जन्मदिन की ढेरों साड़ी शुभकामनाए दी हैं। अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानें।  
 

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अर्जुन कपूर का आज जन्मदिन हैं। इस खास मौके पर एक्टर के सभी फैंस और करीबीयों ने उन्हें बर्थडे की ढेरों साड़ी बधाइयां दी हैं। अर्जुन अपनी फिल्मों के अलावा अपने लव अफेयर के लिए भी चर्चाओं में बने रहते हैं। आज अर्जुन के जन्मदिन पर उनसे जुड़े कुछ खास किस्से बताते हैं। 

Arjun Kapoor
ज्यादातर सभी जानते हैं कि अर्जुन कपूर मशहूर फिल्म प्रोडूसर-डायरेक्टर बोनी कपूर के बेटे हैं। अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर के जन्म के 11 साल बाद ही उनके मम्मी-पापा के बीच डिवॉस हो गया था। जिसकी वजह से अर्जुन का बचपन बहुत उथल-पुथल से भरा हुआ गुजरा। 2012 में अर्जुन की मां का कैंसर की वजह से निधन हो गया था, जिसकी वजह से वो और भी अकेले हो गए थे।

 अर्जुन कपूर ने 2012 में फिल्म "इश्‍कजादे" से डेब्‍यू किया। फिल्‍म से ज्‍यादा उनकी की चर्चाए तब होने लगी जब उनका नाम मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ जुड़ने लगा। फिलहाल वो दोनों दो साल से रिलेशनशिप में हैं और अपनी फ़ोटोस को लेकर काफी सुर्खियां में रहते हैं।

Arjun Kapoor
वो इससे पहले भी कुछ फिल्मों में काम कर चुके थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की फिल्म 'कल हो न हो' और "नो एंट्री" , "सलाम-ए-इश्‍क"  और "वॉन्‍टेड" जैसी कई फिल्‍मों में भी काम किया हुआ है।

वो मशहूर एक्टर सलमान खान की फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि ,अर्जुन को कभी नहीं लगता था कि वे एक एक्टर के रूप में मशहूर होंगे। दरअसल, उस समय उनका वजन काफी ज्यादा था। उन्होंने 140 किलो से सिक्स पैक बनाने में बहुत मेहनत की है। अपने वजन की वजह से वे एक्टर बनने के बारे में सोच भी नहीं पाते थे। 

Arjun Kapoor

 लोगो का कहना हैं कि वो सलमान खान की प्रेरणा से एक्टर बनने के लिए प्रेरित हुए थे। सलमान खान ने अर्जुन को वजन कम करने में भी बहुत मदद की थी।  आखिर वे 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'इश्कजादे' में एक्टर की तरह नजर आए और लोगों के दिलों में छा गए। एक्टर को इसके बाद कई फिल्मों के ऑफर मिले, जिनमें 'औरंगजेब', '2 स्टेट्स', 'तेवर', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'की एंड का' जैसी फिल्में भी शामिल हैं। अर्जुन "COLOURS" के रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 7 को होस्ट भी कर चुके हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और लोगो के साथ इंटरैक्शन का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'भूत पुलिस" और "एक विलेन रिटर्न" में अहम रोल अदा करते नजर आगे।

 

More Read it : 

थ्रोबैक पिक्चर में जानवी कपूर दिखी बैकलेस ड्रेस में 

इन एक्स कंटेस्टेंट्स को वापस रियलिटी शो में देखना चाहते हैं लोग 

King Khan ने बॉलीवुड में पूरे किए 29 साल, जानिए उनकी फिल्मों से जुड़े कुछ दिलचस्प राज़ 

For More Entertainment: https://youtu.be/C6yoXoJbs9I

 

 

 




Comments