फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाला हर सितारा जब अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत करता है तो उसकी आखों में एक ही सपना होता है कि, वो एक दिन एक बहुत बड़ी हस्ती बनेगा। हालांकि सिर्फ बड़ी हस्ती बनने से काम नहीं चलता। इस दौरान कई उतार चढ़ाव का सामना करते हुए अपनी हौसला कायम रखना पड़ता है। ऐसे ही बॉलीवुड में कई कलाकार मौजूद हैं। कई बड़े-बड़े कलाकारों की जिंदगी में ऐसा भी एक दौर आया जब उन्हें पैसा या फिल्मों की कमी पड़ी जिसके कारण उन्हें बी-ग्रेड फिल्मों की तरह रुख करना पड़ा। बात लाज़मी है की जब भी बी-ग्रेड फिल्मों की बात आती है तो हर शख्स के मन में एक अलग विचार आता है। हालांकि बी-ग्रेड फिल्मों को आप कसी भी तरह से define नहीं कर सकते। असल में बी-ग्रेड फिल्मों का असल मतलब ये है कि इन फिल्मों का बजट कम होता है और फिल्म के पोस्टर से ही ये अंदाजा हो जाता है कि बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने वाले सितारे किसी मजबूरी में ही ऐसी फिल्म में काम कर रहे होंगे।
बॉलीवुड के बड़े सितारों ने की बी-ग्रेड फिल्में
हालांकि अब ऐसा दौर हैं जहां फिल्मों को कंटेंट से नहीं बल्कि एक्टर्स के बॉलीवुड कद से मापा जाता है। वर्तमान में अगर किसी भी बड़े स्टार की फिल्म भले ही बॉक्स-ऑफिस पर असफल हो जाए तब भी उस फिल्म को बी-ग्रेड की केटेगरी में नहीं मन जाता। बी-ग्रेड की फिल्मों को लेकर चाहे कुछ भी कहा जाता हो, लेकिन सच्चाई ये है कि बी-ग्रेड फिल्मों का व्यापार हर दिन के साथ तेज़ी से बढ़ता ही जा रहा है। बॉलीवुड के कई ऐसे बड़े सितारे भी मौजूद हैं जिन्होंने या तो अपने करियर की शुरुआत बी-ग्रेड फिल्मों से की है या फिर अच्छी फिल्में न मिलने की वजह से वो बी-ग्रेड फिल्में करने पर मजबूर हुए। तो आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में....
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के बिग बी इंडस्ट्री में कई नामों से जाने जाते हैं। बड़े बच्चन किसी की पहचान के मोहताज नहीं है। कई सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनका दबदबा कायम है। लेकिन एक समय ऐसा था जब अमिताभ बच्चन की फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो रही थी। इसी दौरान बिग-बी ने एक बी-ग्रैड फिल्म बूम में काम किया।
अक्षय कुमार
पूरे साल में लगभग चार फिल्में देने वाले अक्षय कुमार को देखकर ये अंदाजा लगाना काफी मुश्किल हो जाता है कि इन्होने किसी बी-ग्रेड फिल्म में भी काम किया होगा। लेकिन साल 1992 में जब खिलाड़ी अक्षय कुमार फिल्म जगत में नए थे तो उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया। जिसमें से कुछ सुपरहिट रहीं तो कुछ फिल्मों को बी-ग्रेड का कहा गया। उनकी फिल्म मिस्टर बांड भी एक बी-ग्रेड फिल्म के तौर पर जानी जाती है, जिसमें अक्षय ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ आज भले ही बॉलीवुड की एक बड़ी अभिनेत्री हों और सबके दिलों पर राज करती हों, लेकिन इस अभिनेत्री ने भी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बी-ग्रेड फिल्म बूम से ही की थी। इस फिल्म में कटरीना ने बिग बी ने भी काम किया था। ऐसा माना जाता है कि इस फिल्म का हिस्सा बनने का कटरीना आज भी अफसोस मनाती हैं।
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना अपने समय में बॉलीवुड सिनेमा के सुपरस्टार थे। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। राजेश खन्ना के पीछे लड़कियां दीवानी थी। लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने भी बी-ग्रेड फ़िल्म 'वफा' में काम किया था।
अर्चना पूरन सिंह
कॉमेडी हो या सीरियस भूमिका अर्चना पूरन सिंह टीवी और फिल्म की एक बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने फिल्म जगत में अपनी एक अलग ही पहचान कायम कर रखी है। उनके कई किरदार काफी यादगार हैं। लेकिन अर्चना पूरन सिंह ने भी कई 'बी-ग्रेड' फिल्मों में काम किया है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक ऐसा चेहरा बन चुकें हैं जिससे हर कोई भली भाति परिचित है। ये सफर उनके लिए बिलकुल भी आसान नहीं था। नवाज़ुद्दीन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। यहां तक की उन्होंने स्ट्रगल के दौरान कई बी-ग्रेड की फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार भी निभाएं और आज नवाजुद्दीन सिनेमा का मुख्य चेहरा हैं।
ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी अपने जमाने की एक ऐसी एक्ट्रेस थीं कि जब भी दर्शक उन्हें स्क्रीन पर देखते थे तो उनसे नज़रे हटानी मुश्किल हो जाती थी। अपनी एक्टिंग और मुस्कुराहट से दर्शकों का दिल जीतने वाली ममता ने भी 'डिवाइन टेम्पल खजूराहो' नाम की बी-ग्रेड मूवी में काम किया था।
मनीषा कोइराला
मनीषा कोइराला का मासूम चेहरा और उनकी एक्टिंग दोनों ने ही दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई हुई है। 'दिल से' 'मन' जैसी कईं सुपरहिट फिल्में देने वाली मनीषा कोइराला ने भी एक बी-ग्रेड फिल्म में काम किया है। इस फिल्म का नाम 'एक छोटी सी लव स्टोरी' था।
More Read it :
थ्रोबैक पिक्चर में जानवी कपूर दिखी बैकलेस ड्रेस में
इन एक्स कंटेस्टेंट्स को वापस रियलिटी शो में देखना चाहते हैं लोग
King Khan ने बॉलीवुड में पूरे किए 29 साल, जानिए उनकी फिल्मों से जुड़े कुछ दिलचस्प राज़
For More Entertainment: https://youtu.be/C6yoXoJbs9I










Comments
Post a Comment