सुनील ग्रोवर के बेटे को पसंद नहीं 'गुत्थी', महिला रोले में पिता को देख मज़ाक उड़ाते है दोस्त

 

सुनील ग्रोवर
कॉमेडी सीरियल में कभी गुत्थी तो कभी डॉ मशहूर गुलाटी का किरदार निभा कर दर्शको का दिल जीतने वाले सुनील ग्रोवर ने हाल ही में एक खुलासा किया हैं, की उनका बेटा उन्हें आगे महिला रोल में नहीं देखना चाहता। सुनील ने 'कपिल शो' में वापसी को लेकर अभी तक कुछ साफ़ नहीं कहा मगर उनकी ये बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है। 


मोहन को नहीं पसंद गुत्थी

सुनील ग्रोवर

 
सुनील ने हाल ही में एक न्यूज़ चैनल के साथ हुई बात चीत में कहा की उनके बेटे मोहन को अपने पापा को ऑन स्क्रीन गुत्थी के रोले में देखना पसंद नहीं हैं, मोहन का कहना है की सुनील को महिला रोल में देख कर उनके दोस्त उनका मज़ाक उड़ाते हैं, लकिन सुनील ये भी बोले की उन्होंने अपने बेटे को बहुत समझाया की बेटा गुत्थी को सब बहुत प्यार करते हैं और ये उनका काम भी है। सुनील ने ये भी कहा की गुत्थी उनके लिए कभी भी महिला नहीं थीं, बल्कि उनके जीवन का बहुत एहम किरदार हैं। उनके बेटे मोहन को उनका दूसरा किरदार डॉ मशहूर गुलाटी बेहद पसंद हैं। 


कपिल के साथ नहीं करना चाहते काम

सुनील ग्रोवर

खबर हैं की 'कपिल शर्मा शो' फिर से वापसी कर रहा हैं ऐसे में कई कयास लगाए जा रहे थे कि सुनील ग्रोवर एक बार फिर से इस शो का हिस्सा बनेंगे लेकिन अब इन अटकलों विराम लग गया हैं कई रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील ने एक बार फिर से कपिल के शो में काम करने से साफ मना कर दिया हैं। ये भी कहा है कि अगर कोई प्रोजेक्ट एसा हुआ तो आगे देखेंगे।


वेब सीरीज में छाये हुए हैं सुनील

सुनील ग्रोवर

 
उनके काम की बात करे तो सुनील इन दिनों वेब सीरीज में छाये हुए हैं, इस साल की शुरुवात में उन्हें तांडव में देखा गया था। अब उनकी कॉमेडी क्राइम कॉमेडी वेब सीरीज 'सनफ्लावर' रिलीज हुई है। इस काम को लके सुनील की काफी तारीफ हो रही हैं

More Read it : 

सोनू सूद ने खोली साइकिल पर सुपर मार्किट

पोर्न स्टार *मिया खलीफा का डांस वीडियो हुआ वायरल*

कपिल शर्मा के शो की जान सुमोना चक्रवर्ती हुई 35 साल की, 1 एपिसोड के लिए लेती हैं

For More Entertainment: https://youtu.be/8pZPRRQ-RwM

 

Comments