इरफ़ान खान ने चाहे जितनी भी फ़िल्में की हैं, सभी एक से बढ़ कर एक थी। भारतीय सिनेमा के एक दिग्गज कलाकार के रूप में हमशा ज़िंदा रहेंगे। इतना ही नहीं, मकबूल से लेकर हैदर, हिंदी मीडियम जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में इरफान ने अपनी एक्टिंग से सब को अपना दीवाना बना लिया था। लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद इरफान खान ने 53 साल की उम्र में 29 अप्रैल 2020 को इस दुनिया से अलविदा कह दिया था। लेकिन अब उनके बेटे बाबिल ने बॉलीवुड जगत में कदम जमाना शुरू कर दिया हैं। या यूं कहें कि इरफ़ान की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। बाबिल ने अपने करियर की शुरुआत अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'काला' से की थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। अब बाबिल अपने करियर की दूसरी फिल्म में काम करने जा रहे हैं।
शूजित सरकार अपकमिंग फिल्म में काम करेंगे बाबिल
अब शूजित सरकार पिता इरफ़ान के साथ काम करने के बाद बेटे बाबिल को अपनी फिल्म में कास्ट करेंगे। फिल्म मेकर रॉनी लहरी ने अपने सोशल मीडिया पर इससे जुडी कई फोटोज़ भी शेयर की हैं। इस तस्वीर में रॉनी लहरी, बाबिल और निर्देशक शूजित सरकार मौजूद हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा की और साथ ही इरफान खान को याद करते हुए एक इमोशनल एक बेहद पोस्ट डाला।
इसके बाद बाबिल ने भी इस पोस्ट को शेयर किया और मेकर्स का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने पोस्ट में शेयर करते हुए लिखा, 'आप जैसे दिग्गजों के साथ काम करके मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।' आपको बता दें, बाबिल और रॉनी लहरी की पोस्ट पर कई और स्टार्स ने भी कमेंट कर के बधाई दी। इन तस्वीरों में वो कैमरा को देखकर पोज कर रहे हैं तो वही दूसरी फोटोज में बाबिल मेकर्स और डायरेक्टर शूजित सरकार से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि फिल्म का नाम क्या होगा इसका फैसला अभी तक नहीं हो पाया है।
आपको बता दें, इरफान खान के बेटे बाबिल ने फिल्म 'काला' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को अनुष्का शर्मा ने प्रोडूस किया था। अपनी पहली फिल्म के लिए उत्सुक बाबिल खान को उनके पिता का बहुत सपोर्ट मिला था। बाबिल अपने पिता के दिखाए गए मार्ग दर्शन को अभी भी याद करते हैं। कुछ दिनों पहले ही बाबिल ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके पिता और होमी अदजानिया है। इसके अलावा भी बाबिल ने अपने पिता के साथ भी एक औरफोतो शेयर की जिसके नीचे उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं इतनी मेहनत कर रहा हूं, काश आप यहां गवाही देने के लिए होते।' बाबिल हर मौके पर अपने पिता को याद करते हैं। माँ की मनें वो अपने पिता के काफी करीब रहे हैं।
29 अप्रैल 2020 को ली थी आखरी सांस
इरफान खान का इस तरह से चले जाना सब को रुला गया था। फिल्म जगत में लगातार एक्टिव रहने के बाद अचानक से इरफान गायब हो गए थे। साल 2018 में अपने सोशल मीडिया के द्वारा इरफान ने अपनी बीमारी के बारे में सब को बताया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामकी एक बीमारी है। लेकिन मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें काफी उम्मीद जगाई है। हालांकि इरफान लंदन से जब अपना इलाज करवा के लौटे तो वो थोड़े ठीक होने लगे थे, लेकिन मुंबई लौटेने के बाद इरफान खान की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जिस की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्हें डॉक्टर्स ने कोलन इनफेक्शन बताया था। हलाकि, लम्बे समय तक बीमारी से लड़ने के बाद 29 अप्रैल 2020 में इरफान खान इस दुनिया को अलविदा कह गए।More Read it :
थ्रोबैक पिक्चर में जानवी कपूर दिखी बैकलेस ड्रेस में
इन एक्स कंटेस्टेंट्स को वापस रियलिटी शो में देखना चाहते हैं लोग
King Khan ने बॉलीवुड में पूरे किए 29 साल, जानिए उनकी फिल्मों से जुड़े कुछ दिलचस्प राज़
For More Entertainment: https://youtu.be/C6yoXoJbs9I




Comments
Post a Comment