अनुपम खेर बॉलीवुड अभिनेताओं में से एक माने जाते है, और उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में फैली हुई है। अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च 1955 को शिमला, हिमाचल प्रदेश, भारत में हुआ था उन्होंने ने शिक्षा डीएवी स्कूल शिमला में प्राप्त की। 1978 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली से ग्रैजुˈएश्न् किया। अनुपम खेर की पहली फिल्म सारांश रही है ,जिसमें उन्होंने 28 साल की उम्र में एक बूढ़े का किरदार निभाया था। अनुपम खेर इंडस्ट्री में 500 से भी ज्यादा फिल्में बना चुके है उनकी पहली पत्नी का नाम मधुमालती है, इसके बाद 1985 में उन्होने किरण खेर से विवाह कर लिया उनके बेटे का नाम सिकंदर खेर है।
कॉमेडी से लेकर विलेन बनने तक अनुपम खेर फिल्मों में हर तरह के किरदार को निभाया है। हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है कि, उनका चुल्लू भर पानी में डूबने का मन कर रहा है। दरअसल, एक शख्स उन्हें पहचान नहीं पाया है। शख्स के न पहचानने पर अनुपम खेर ने हैरानी जताई है।बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "रियलिटी चेक, मैं हमेशा गर्व से कहता हूं कि मैंने 518 फिल्में की हैं। मैं ये मानकर चलता हूं कि, कम से कम हमारे भारत में, तो सब मुझे पहचानते ही होंगे। लेकिन ज्ञानचंद जी ने बड़ी मासूमियत से मेरे आत्मविश्वास को चकनाचूर कर दिया। उसे नहीं पता था कि मैं कौन हूं। यह मजेदार रूप से दिल दहला देने वाला था और फिर भी खूबसूरती से ताज़ा था!
अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया जिसमें वो बोल रहे हैं कि, हम मॉर्निंग वॉक पर निकले हैं और हमने 2,222 स्टेप्स पूरे कर लिए हैं। 1.6 किलोमीटर्स चल लिए हैं। इसी दौरान एक शख्स वहां से गुजर रहा होता है, उससे अनुपम पूछते हैं कि, तुम्हारा नाम क्या है। जिसके जवाब में उसने अपना नाम ज्ञानचंद बताता है। इसके बाद अभिनेता उससे पूछते हैं कि, क्या वह रोज पैदल अपने काम पर जाता है। अनुपम ने इस आदमी से पूछा क्या अपने मुझे पहचाना, उसने जवाब दिया, "नहीं।" इसके बाद अभिनेता अपने मुंह पे लगा मास्क उतारा और फिर से वही सवाल किए । शख्स ने कहा, नाम याद नहीं।" ज्ञानचंद के न पहचान पाने पर अनुपम खेर मजेदार अंदाज कहते हैं ऐसा लग रहा यही मैं चुल्लू भर पानी में डूब सकता हूं।"वायरल हो रहे है वीडियो:
सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का यह वीडियो तेजी से वायरल रही है अभिनेता
अनुपम फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को पसंद कर रहे हैं। साथ ही
कमेंट रिएक्शन भी दे रहे हैं।
More Read it :



Comments
Post a Comment