क्या सच में "कपिल शर्मा शो" की सुमोना है रानी मुखर्जी और काजोल की भाभी? यहां जानिए ये दिलचस्प कहानी

 

सुमोना
कपिल शर्मा शो के दुबारा शुरू होने की अनाउंसमेंट हालही में हुई है। 'द कपिल शर्मा शो' की जान सुमोना चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर उतनी एक्टिव नहीं रहती हैं लेकिन उनके पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से उनके फैंस को समय-समय पर मिलते रहते हैं। इन्हीं में से एक ख़ास किस्सा उनकी लव लाइफ से भी जुड़ा है।

रानी मुखर्जी
यह बात तो हम सभी जानते हैं कि एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती कॉमोडियन कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन वाइफ के नाम से काफी मशहूर हैं। जहां रील लाइफ में वह कपिल की लव इंट्रेस्ट का रोल प्ले कर चुकी हैं तो वहीं रियल लाइफ में उनका नाम रानी मुखर्जी के कजिन सम्राट मुखर्जी के साथ भी जोड़ा जाता है। 

रानी मुखर्जी
ख़बरों की माने तो, साल 2015 में दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए करीब आए थे। आपको यह मालूम होना ज़रूरी है कि, सम्रात के पिता रोनू मुखर्जी, रानी के पिता राम मुखर्जी और काजोल के पिता सोमू मुखर्जी सगे भाई हैं। ऐसे में अगर वाकई सुमोना और सम्राट शादी के बंधन में बंधते है तो रिश्ते में वह एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और काजोल की भाभी लगेंगी। 

रानी मुखर्जी
सुमोना के प्रोफेशनल फ्रंट पर बात करें तो कपिल शर्मा शो के अलावा सुमोना कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें 'कब क्यों कैसे', 'कसम से', 'सुन यार चिल मार', 'कस्तूरी' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन फिल्हाल के दिनों में वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से थोड़ा दूर हैं। उनके एक हालिया पोस्ट के मुताबिक, उनके पास कोई काम नहीं है और वो एक सीरियस बिमारी से ग्रस्त हैं।


More Read it : 

अजय देवगन जल्द ही साउथ टॉलीवुड की रीमेक में नजर आएंगे 

काटा लगा गर्ल शेफ़ाअली ज़रीवाला ने साझा किया दर्द 

आखिर क्यों सलमान खान पर चिल्लाए थे आदित्य रॉय कपूर? 

For More Entertainment: https://youtu.be/SlGTzVGORL4

 

 

 



Comments