70, 80 और 90 के दशक की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने कई हिट फ़िल्में तो दी ही हैं। लेकिन अब वो हसीनाएं इंडस्ट्री से गायब हैं। कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां हैं जिन्होए धमाकेदार कमबैक से सबको चौका दिया। 1983 में रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्म 'पेंटर बाबू' से फिल्मी जगत में डेब्यू करने वाली बेहद बेहतरीन एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि जो अब पहले से बहुत ही अलग दिखने लगीं हैं। अपने 15 साल के खासे सफल करियर के बाद मीनाक्षी ने फिल्मों से तब दूरियां बना ली जब वो अपने करियर की ऊचाइयां छू रही थीं। इसके बाद क्या था... वो साल 1995 में शादी के बंधन में बंध गई और India छोड़ US में शिफ्ट हो गईं।
यह बात शत प्रतिशत सही है कि, वक्त के साथ-साथ इंसान की जिंदगी और उसका चेहरा दोनों ही बदल जाते हैं। कई सालों से फिल्मी दुनिया से दूर रहीं मीनाक्षी की कई सालों के बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं। गौतलब है कि, इन तस्वीरों में मीनाक्षी शेषाद्रि पहले से बिलकुल अलग दिख रहीं है। हालांकि मीनाक्षी आज भी बेहद खूबसूरत हैं। कुछ महीनों पहले इस अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं, जिसमें उन्होंने ब्लैक एंड वाइट कलर की ड्रेस पहनी हैं। इसी के साथ मीनाक्षी ने अपने पुराने और नए लुक की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हाल ही में उनकी एक लाल रंग की ड्रेस पहने तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
मीनाक्षी शेषाद्रि की ये तस्वीर उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रही हैं, जिसमे वो बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं। इस फोटो में उन्होंने लाल रंग की एक खूबसूरत सी ड्रेस पहनी है। एक्ट्रेस को इस लुक के एक बार में पहचानना काफी मुश्किल है। लेकिन मानना पड़ेगा, 57 साल की उम्र में भी मीनाक्षी ने खुद को पूरी तरह से फिट रखा है।
ख़ास बात यह है कि, लंबे समय से परदे से दूर रहीं मीनाक्षी शेषाद्रि ने एक बार फिर से फिल्मी परदे पर अपनी अदाकारी दिखाने का मन बना लिया है। एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी और बॉलीवुड में वापसी करने के बारे में खुलकर बातचीत भी की। मीनाक्षी ने इस बातचीत में बताया कि अब उनके दोनों बच्चे बड़े हो गए हैं, इसलिए वह अब फिर से फिल्मों में वापस लौटना मन मन रहीं हैं। आपको बता दें, अपने पति और दो बच्चों के साथ ये एक्ट्रेस US में रहती हैं। मीनाक्षी की बेटी नौकरी करती है और बेटा अभी भी कॉलेज में अपनी पढाई पूरी कर रहा है। ऐसे में इस एक्ट्रेस का मानना है कि उनके पास अब कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं है तो, अब वो फिल्मी परदे पर लौट सकती हैं।
फिल्म 'पेंटर बाबू' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली मीनाक्षी ने 1997 में आखिरी बार अपनी फिल्म 'दो राहें' में काम किया था। मीनाक्षी अपने जमाने की बेहद टैलेंटेड कलाकार तो थी ही, लेकिन साथ ही उनकी खूबसूरती का भी कोई जवाब नहीं था। इतना ही नहीं उनकी एक झलक देख कर ही लोग पागल हो जाते थे। वहीं मीनाक्षी Directors की लिस्ट में भी सबसे ऊपर रही हैं। लेकिन 1995 में उन्होंने शादी कर ली थी जिसके बाद वो 1 या 2 फिल्मों में ही नजर आईं और फिर बॉलीवुड से दूरी बना ली।
ये बात तो सब जानते हैं कि, मीनाक्षी का फिल्मी करियर बेहद सफल रहा है। उन्होंने हीरो, घायल, घातक, दामिनी, शहंशाह, मेरी जंग, स्वाति, डकैत, गंगा जमुना सरस्वती, नाचे नागिन गली गली, घर हो तो ऐसा, क्षत्रिय जैसी कई हिट फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर सनी देओल, विनोद खन्ना, गोविंदा, ऋषि कपूर जैसे कई दिग्गज सितारों के साथ भी काम किया है। यह काफी अच्छी बात है कि, बॉलीवुड में इन बड़े सितारों के बीच भी मीनाक्षी की एक्टिंग उभर कर सामने आई और दर्शकों ने भी उन्हें काफी पसंद किया।
More Read it :-



Comments
Post a Comment