Rohit Shetty ने शेयर की KKK11 के जल्द ही ऑन एयर होने की जानकारी, सभी Contestants को कहा शुक्रिया और दी बधाई !

 

Rohit Shetty
Colors पर आने वाला सुपरहिट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन की शूटिंग कुछ समय पहले  दक्षिण अफ्रीका के शहर केपटाउन में चल रही थी, जो अब पूरी हो चुकी है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए दी है। जिसमे उनका साइड लुक दिख रहा है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, पागलपन से भरी और एक्शन से भरपूर राइड का अंत हो गया। रोहित शेट्टी ने शो से जुड़े  सभी सदस्यों का शुक्रियादा किया है। क्योंकि वो कोरोना कहर के बीच भी शूटिंग के लिए आए। आपको बता दें, हर सीजन की तरह रोहित इस बार भी शो के प्रेसेंटर हैं। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर बताया कि शो की शूटिंग पुरे 42 दिन में पूरी हुई है।

शेट्टी लिखते हैं कि, ‘‘ये सीजन बहुत खास था। जब पूरी दुनिया कोरोना महमार से जूझ रही थी, तब सभी कंटेस्टेंट्स शो से जुड़े सभी क्रू मेंबर्स, कलर्स के टीम , स्टंट टीम और participants ने बहुत साहस और commitment भी दिखाई, जिस वजह से ही कई परेशानियों के बावजूद यह सीजन मुमकिन हो पाया है। मैंसच में खुद को काफी लकी महसूस करता हूं और भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं बिना किसी परेशानी के इस सीजन की शूटिंग पूरी हो गई है।’’

Rohit Shetty

बता दें, इस सीजन में राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, दिव्यांका त्रिपाठी, आस्था गिल, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, सना मकबुल, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट में से एक राहुल वैद्य टॉप 5 में पहुंच चुके हैं।


रोहित आगे लिखते हैं, 'अब मैं गर्व के साथ बोल सकता हूं कि हम शो को एक अलग लेवल पर जल्द ही लेकर आ रहे हैं। अब मैं आपके साथ इस सफर को शेयर करने के लिए में और इंतजार नहीं कर सकता। अब केपटाउन को अलविदा और मुंबई में वापसी। खतरों के खिलाड़ी 11 जल्द ही आपके सामने होगा।'


खतरों के खिलाडी शो का प्रोमो सामने आ गया है। रोहित शेट्टी ने इसे खुद रिलीज किया है और फैन्स को बताया कि शो जल्द ही टीवी पर ऑन एयर होगा। रोहित शेट्टी शो को होस्ट करते दिखाई देने वाले हैं।  प्रोमो में आप देख सकते हैं कि वे शेर के साथ भी इशारो में बात कर रहें  है और किस तरह एक स्पीड कार से रोहित हेलीकॉप्टर में चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Rohit Shetty
कुछ हफ्तों पहले टीवी इंडस्ट्री के कुछ सितारे साउथ अफ्रीका के शहर केपटाउन के लिए रवाना हुए थे। सभी साथ में टीवी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' के लिए वहां पहुंचे थें। इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी,राहुल वैद्य ,विशाल आदित्य सिंह, वरुण सूद,अभिनव शुक्ला, अनुष्का सेन के अलावा श्वेता तिवारी का नाम भी शामिल हैं। सभी कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर लगातार वहां से अपडेट्स दे रहे थे। सभी सोशल मीडिया पर वीडियोज के साथ फोटो पोस्ट कर रहे थे। फैन्स भी खूब मजे से 'खतरों के खिलाड़ी 11' के मोमेंट्स एन्जॉय कर रहे थे। हालही में रोहित शेट्टी साथ इन सभी ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है।  

रोहित ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि सात साल पहले मैंने खतरों के खिलाड़ी की जर्नी की शुरुआत की थी। वो भी केपटाउन में, इसी जगह पर इन्हीं स्टंट पायलट के साथ। वॉरेन, मेरे हिसाब से दुनिया के सबसे बेस्ट स्टंट पायलट हैं। सात साल और सात सीजन के बाद दुनिया बहुत बदली है। लेकिन जो चीज नहीं बदली है वो है शो की स्पिरिट, आप सभी एक बार फिर रेडी हो जाइए, हम जल्द ही वापस आ रहे हैं।

More Read it :- 

सलमान खान ने फादर्स डे पर पिता को ऐसे किया विश फोटो में तीन पीढ़ियो की दिखाई झलक 

अभिजीत भट्टाचार्य ने किया अक्षय कुमार को जलील 

Raksha bandhan की शूटिंग हुई शुरू, खिलाड़ी कुमार ने photos शेयर कर दी जानकारी 

For More Entertainment: https://youtu.be/3eoMmXdddug


Comments