कलर्स का TV रियलिटी शो होस्ट करेंगे Ranveer Singh, लॉकडाउन के बाद अब हुई शूटिंग शुरू

 

Ranveer Singh
कोरोना संक्रमण ने कई ज़िन्दगियों को तबाह कर दिया है। लेकिन अब महामारी की दूसरी लहर के बाद तेजी से माहौल पहले जैसा होता जा रहा है। वहीं मुंबई के हालात भी सामान्य होते जा रहे हैं। इस बीच एक्टर रणवीर सिंह ने भी सोमवार से शूटिंग शुरू कर दी है। आपको बता दें, रणवीर को मुंबई के एक स्टूडियो में शूटिंग के लिए तैयार होते देखा गया। TV चैनल Colors ने एक बार फिर से दर्शकों के बीच अव्वल नंबर बनने की कोशिशें में इस बार मॉनसून में अपना सबसे बड़ा ताश का पत्ता फेंकने का मन बना लिया है।

अभी तक कोई Official Announcement नहीं
बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस समय के सबसे फेमस एक्टर रणवीर सिंह इस चैनल पर अपना एक खास शो लेकर आने वाले हैं। ख़बरों की मानें तो शो अगले महीने से शुरू होने वाला है। जिसके लिए रणवीर सिंह ने सोमवार से शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस दौरान रणवीर को बारिश की हलकी बूंदाबांदी के बीच पीले रंग की जैकेट पहने हुए अपनी कार से निकलकर स्टूडियो में जाते हुए कैमरे में कैद किया गया। अभी तक सोमवार की शूटिंग को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। न ही चैनल की तरफ से और न ही रणवीर सिंह की तरफ से कोई Official Announcement किया गया है।

Ranveer Singh
 

जिस स्टूडियो में शूटिंग के लिए रणवीर को स्पॉट किया गया था, वहां के गेटकीपर का कहना है कि, रणवीर हर लॉकडाउन के बाद फिर से शूटिंग शुरू करने वाले एक्टर्स में से एक रहे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी वो फिर से काम शुरू करने वालों में आगे रहे और लगातार कोशिश कर रहे हैं कि सेट पर सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल का अच्छे से पालन करें। स्टूडियो में भी कई लोगों ने इस भावना को दोहराया और कहा कि यह देखकर काफी उअच्छा लगता है कि, रणवीर जैसे टेलेंटेड सुपरस्टार बाहर निकलकर इस इंडस्ट्री में अपना योगदान दे रहे हैं, जो इस महामारी की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है।


इस बारे में रणवीर सिंह की टीम सिर्फ इतना ही कह ही है कि वो एक बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे जिसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, ‘सोमवार को शुरू हुई शूटिंग पर रणवीर काफी कड़ी मेहनत करते दिखाई दिए हैं। ये शो कलर्स चैनल का है और चैनल प्रबंधन की इस बारे में अभिनेता रणवीर सिंह से लंबी लंबी बातें अक्सर होती रही हैं।

Ranveer Singh
 

ऐसा होगा रियलिटी शो
ख़बरों की माने तो, रणवीर सिंह ने कलर्स चैनल के एक गेम शो का होस्ट बनने के लिए हां कर दी है। इस सीरीज का नाम ‘New Big Reality Series’ है और ख़ास बात यह है कि, रणवीर सिंह का छोटे परदे पर बतौर होस्ट ये डेब्यू होगा। इसी दौरान शो महीने भर बाद शुरू होने की टाइमलाइन पर काम शुरू हो चुका है। ये शो Participants के Common Sense का ही टेस्ट लिया जाएगा। लेकिन यहां ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की तरह कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा बल्कि होस्ट अपने Participants को कुछ तस्वीरें दिखाएगा। इतना ही नहीं 12 राउंड वाले इस शो के विजेता को पांच करोड़ रुपये का इनाम भी मिलेगा। इस शो में लाइफ लाइन्स भी होंगी और सवालों का जवाब देने के लिए Participants की कुछ दूसरे तरीकों से भी मदद की जाएगी।

Ranveer Singh

सूर्यवंशी में भी निभाया है ख़ास रोल
छोटे परदे पर रणवीर सिंह की अचानक इस एंट्री को लेकर उनके करीबी भी खासे उत्सुक हैं। रणवीर की फिल्में ‘83’ और ‘जयेश भाई जोरदार’ की शूटिंग भी पूरी हो कर रिलीज डेट की राह देख रही हैं। करण जौहर और रिलायंस एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में भी उनका एक खास रोल देखने को मिलेगा। फिल्म ‘83’ में रणवीर मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव का रोल निभाते हुए दिखने वाले हैं। छोटे परदे पर बतौर होस्ट अपनी पीढ़ी के रणवीर पहले ऐसे कलाकार हैं जो एंट्री करने जा रहे हैं।

Ranveer Singh

रणवीर बॉलीवुड में अपनी कई हिट फ़िल्में दे चुके हैं। कई स्ट्रगलिंग एक्टर्स रणवीर को अपनी इंस्पिरेशन के तौर पर भी देखते हैं। उनका कहना है कि, रणवीर की एक्टिंग, डायलॉग डिलीवरी और एक्सप्रेशन इतने प्रभावशाली हैं की फिल्म की कई गलतियों को भी वे छुपा लेते हैं। अब देखना यह होगा की फिल्मों की तरह रणवीर इस tv शो में भी होस्ट के मुकाम पर कितना नाम कमाते हैं।

More Read it :- 

सलमान खान ने फादर्स डे पर पिता को ऐसे किया विश फोटो में तीन पीढ़ियो की दिखाई झलक 

अभिजीत भट्टाचार्य ने किया अक्षय कुमार को जलील 

Raksha bandhan की शूटिंग हुई शुरू, खिलाड़ी कुमार ने photos शेयर कर दी जानकारी 

For More Entertainment: https://youtu.be/3eoMmXdddug

 

 

 




Comments